• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • हॉकी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को दी मात, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दिखाया जलवा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 12 मैचों में भारत ने 8 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच बिना नतीजे रहे। कुल 181 मैचों...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 14 Sep 2024 05:23:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Sep 2024 05:24:49 PM (IST)
IND vs PAK: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को दी मात, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दिखाया जलवा
भारत और पाकिस्तान का हॉकी मैच।

HighLights

  1. भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पांचवीं जीत दर्ज।
  2. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो गोल किए।
  3. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का विजयी अभियान जारी।

स्पॉर्ट्स डेस्क, इंदौर। India Pakistan Hockey Match Today: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में पटखनी दे दी है। भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से पछाड़ दिया है। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले के बाद टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम की पांचवी लगातार जीत है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

पाकिस्तान की तरफ से 8वें मिनट पर अहमद नदीम ने पहला गोल दागा था। भारतीय टीम शुरूआत में काफी दबाव में थी। उसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को रोक एक गोल पर ही रोक दिया।


कप्तान कप्तान हरमनप्रीत का धमाल

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 13वें मिनट पर गोल मार दिया। इस तरह भारत ने पाकिस्तान की बराबरी कर ली थी। उसके बाद बाद एक बार फिर कप्तान हरमप्रीत सिंह भारत के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने 19वें मिनट पर दूसरा गोल मार दिया। यह गोल भी पेनाल्टी कॉर्नर के सहारे किया गया था। भारत ने पाकिस्तान के मुकाबले एक गोल से बढ़ बना ली थी। उसके बाद भारत ने पाकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया था। टीम इंडिया की 2-1 से जीत हो गई।

चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने लगातार जीते पांच मैच

भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में एक भी मैच नहीं हारा है। टीम पांच मैचों को लगातार जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने पहले मैच में चाइना को पटखनी दी थी। उसके बाद से जापान, मलेशिया, कोरिया और पाकिस्तान को पटखनी दे चुका है। टीम इंडिया को सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेलना है।