IPL Schedule 2022: आईपीएल 2022 जल्द ही क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करने को तैयार है। आईपीएल 26 मार्च से शुरू होना वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां संस्करण दो महीने से अधिक समय तक चलेगा। फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के ऑफिशियल कार्यक्रम और टूर्नामेंट के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की। आईपीएल 2022 में 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स शामिल हैं।
10 टीमों के बीच होगा मुकाबला
आईपीएल 2022 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी टीम तैयार कर ली है। पिछले महीने ऑक्शन बेंगलुरू में हुआ था। जहां सभी फ्रेंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई। नीलामी के दौरान कुल 204 खिलाड़ियों को चुना गया। इनमें से 67 विदेशी और 137 भारतीय खिलाड़ी थे।
ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी
ईशान किशन आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। मुंबई इंडियन ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को 15.25 करोड़ में खरीदा। दीपक चाहर 14 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स और श्रेयर अय्यर को 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
टाटा ग्रुप आईपीएल का नया प्रायोजक
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण को टाटा आईपीएल 2022 कहा जाएगा। टाटा ग्रुप टूर्नामेंट का नया प्रायोजक है। आईपीएल में प्लेऑफ और फाइनल सहित 74 मैच होंगे। 10 टीमों के बीच कुल 70 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने दो वर्चुअल ग्रुप बनाए हैं। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीमें हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स ग्रुप बी का हिस्सा हैं।
आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2022 कहां होंगे मैच
आईपीएल 26 मार्च को शुरू होगा। 29 मई को फाइनल के साथ समाप्त होगा। लीग चरण के सभी मैच मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई के तीन ऐसे स्थान हैं, जहां लीग मैच खेले जाएंगे। पुणे का एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम चौथा स्थान है। प्लेऑफ और फाइनल का स्थान बीसीसीआई बाद में तय करेगा।
आईपीएल 2022 टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी करेंगे। चार बार के आईपीएल विजेता ने नीलामी में 21 खिलाड़ी खरीगे। दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर कुछ खिलाड़ी थे। जिन्हें सीएसके ने मेगा नीलामी के दौरान खरीदा था।
सीएसके स्क्वॉड : रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, एन जगदीसन, हरि निशांत, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी सेनापति , सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेवोन कॉनवे, एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिनमें ऋषभ पंत, एनरिक नॉर्टजे, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल शामिल हैं। ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे। ऑक्शन में टीम ने 20 खिलाड़ियों को खरीदा है।
डीसी स्क्वॉड : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएस भरत, मनदीप सिंह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अश्विन हेब्बार , रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, प्रवीण दुबे, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव।
कोलकाता नाइट राइडर्स
आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर वे 4 खिलाड़ी थे। जिन्हें केकेआर ने नीलामी से पहले बरकरार रखा था। ऑक्शन के दौरान दो बार के आईपीएल चैंपियन ने 21 खिलाड़ियों को खरीदा। श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे।
केकेआर टीम: वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, सैम बिलिंग्स, अनुकुल रॉय, रसिख सलाम, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह , अमन खान, रमेश कुमार, अशोक शर्मा, टिम साउथी, एलेक्स हेल्स, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, बी इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ने।
मुंबई इंडियंस
आईपीएल की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखा- रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह। उन्होंने नीलामी के दौरान 21 खिलाड़ियों को खरीदा।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन , राहुल बुद्धि, अरशद खान, टाइमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर, फैबियन एलन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 से पहले अपनी टीम में केवल दो खिलाड़ियों को बरकरार रखा था, जो मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह थे। ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी ने 23 खिलाड़ियों को खरीदा है। टीम की कमान मयंक अग्रवाल संभालेंगे।
पीबीकेएस टीम: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, संदीप शर्मा, अथर्व ताएडे, वैभव अरोड़ा , अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, ऋषि धवन, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह, रितिक चटर्जी, नाथन एलिस, प्रेरक मांकड़।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल की नीलामी से पहले जोस बटलर, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को टीम में बरकरार रखा। टीम ने ऑक्शन में 21 खिलाड़ियों को खरीदा।
टीम : देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, तेजस बरोका, अनुना सिंह, कुलदीप सेन, ध्रुव यादव, कुलदीप यादव , शुभम गढ़वाल, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैककॉय।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल नीलामी से पहले विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को बरकरार रखा। टीम ने 19 खिलाड़ियों को खरीदा। विराट कोहली ने पिछले सीजन के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी है। टीम के लिए एक नया कप्तान नियुक्त करना बाकी है।
आरसीबी टीम: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, सुयश प्रभुदेसाई, लवनिथ सिसोदिया, अनीश्वर गौतम, जेसन बेहरेनडोर्फ, कर्ण शर्मा, डेविड विली, सिद्धार्थ कौल, चामा मिलिंद, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, फिन एलन।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन से पहले केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किया। नीलामी के दौरान 20 खिलाड़ी खरीदे।
एसआरएच टीम: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक, सौरभ दुबे शशांक सिंह, सीन एबॉट, आर समर्थ, जे सुचित, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 में नई फ्रेंचाइजी है। उन्होंने ऑक्शन से पहले केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को खरीद लिया था। नीलामी के दौरान टीम ने 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है।
टीम: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, के गौतम, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मार्क वुड, दुशमंथा चमीरा, अंकित राजपूत, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मयंक यादव, काइल मेयर्स, के गौतम, एविन लुईस।
गुजरात टाइटन्स
गुजरात टाइटन्स दूसरी नई टीम है। आईपीएल नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिन को चुना। ऑक्शन के दौरान 20 खिलाड़ी खरीदे। हार्दिक टीम की कमान संभालेंगे।
जीटी स्क्वॉड: शुभमन गिल, जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया, डोमिनिक ड्रेक, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन।