• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019 DC vs MI : दिल्ली को झटका, इस प्रमुख खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध

IPL 2019 DC vs MI : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चोट लग गई। इस बार दिल्ली टीम के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद भी नजर आ रही हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 18 Apr 2019 03:02:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Apr 2019 03:07:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IPL 2019 DC vs MI : दिल्ली को झटका, इस प्रमुख खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2019 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले करारा झटका लगा जब उसके कप्तान श्रेयस अय्यर को चोट लग गई। अय्यर को हाथ पर चोट लगी और इसके चलते उनका मुंबई के खिलाफ मैच खेलना तय नहीं हैं।

अय्यर की अनुपस्थिति दिल्ली के लिए बड़ा झटका होगी क्योंकि वे एक बल्लेबाज के रूप में तो योगदान दे ही रहे हैं लेकिन टीम का कुशल नेतृत्व भी कर रहे हैं। वैसे उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वे ज्यादा से ज्यादा एक मैच तक ही मैदान से दूर रहेंगे। उनकी अगुवाई में इस बार दिल्ली टीम मजबूत बनकर उभरी हैं। दिल्ली ने लगातार पिछले तीन मैच जीते हैं। अय्यर ने 8 मैचों में 30.91 की औसत से 266 रन भी बनाए हैं। इस बार दिल्ली टीम के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद भी नजर आ रही हैं।


अय्यर के नेतृत्व में इस बार युवा खिलाड़ी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली अभी तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाया है और इस बार उसके अवसर उजले दिख रहे हैं। युवा रिषभ पंत, पृथ्वी शॉ और दोनों दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी कगिसो रबाडा और क्रिस मॉरिस उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस सत्र में मुंबई और दिल्ली के बीच पहले हो चुके मैच में दिल्ली की टीम 37 रनों से विजयी हुई थी। रिषभ पंत के आक्रामक 78 रनों की मदद से दिल्ली ने 6 विकेट पर 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में युवराज सिंह की फिफ्टी (53) के बावजूद मुंबई इंडियंस की पारी 19.2 ओवरों में 176 पर सिमटी थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।