
Shubman Gill IPL 2023 Record: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात टाइटंस ने 215 रनों का टारगेट दिया। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। शुभमन ने 39 रनों की पारी खेली। जिसमें 7 चौके लगाए। गिल को धोनी ने रवींद्र जडेजा की बॉल पर स्टाम्प आउट किया। ऋद्धिमान ने 54 रन की पारी खेली।
शुभमन गिल ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल आईपीएल के किसी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जोस बटलर को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गए। शुभमन ने इस सीजन में 890 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक और चार अर्धशतक जड़े।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर है। कोहली ने 2016 के सीजन में 973 रन बनाए थे।
विराट कोहली: 973 रन (आरसीबी, 2016)
शुभमन गिल: 890 रन (गुजरात टाइटंस, 2023)
जोस बटलर: 863 रन (राजस्थान रॉयल्स, 2022)
डेविड वॉर्नर: 848 रन (सनराइजर्स हैदराबाद, 2016)
केन विलियमसन: 735 रन (सनराइजर्स हैदराबाद, 2018)