• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs GT IPL 2023 Final: चेन्नई फिर बना किंग, एमएस धोनी की कप्तानी में 5वीं बार जीता खिताब

CSK vs GT IPL 2023 Final: सीएसके ने आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 29 May 2023 06:10:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 May 2023 02:21:19 AM (IST)
CSK vs GT IPL 2023 Final: चेन्नई फिर बना किंग, एमएस धोनी की कप्तानी में 5वीं बार जीता खिताब
CSK vs GT IPL 2023 Final: फाइनल में चार बार की चैंपियन सीएसके का सामना पिछले साल की चैंपियन गुजरात से होगा।

CSK vs GT IPL 2023 Final Match Preview: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। सीएसके को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने 5वीं गेंद पर छक्का और आखिरी बॉल पर चौका जमाकर टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया। इसी के साथ एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। धोनी और शर्मा ने 5-5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

इस मैच में गुजरात ने 215 रन का लक्ष्य दिया था। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत इस टागरेट को 15 ओवर में घटाकर 171 रन कर दिया गया। जवाब में सीएसके ने 5 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई के लिए डेवोन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 27 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए।


चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। शुभमन को सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर एमएस धोनी ने स्टंप आउट किया। वह 20 गेंदों में 39 रन बनाकर सफल रहे। इसके बाद रिद्धिमान और साई सुदर्शन ने टीम को संभाला। साहा को दीपक चाहर ने धोनी के हाथों कैच कराया। रिद्धिमान साहा 39 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सुदर्शन और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी हुआ। सुदर्शन ने 47 गेंद में 96 रन बनाए। आईपीएल 2023 में उनका यह तीसरा अर्धशतक है। उन्हें मथीशा पथिराना ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रितुराज ने पारी की आखिरी गेंद पर राशिद खान का कैच लपका। वह खाता भी खोल नहीं सके। हार्दिक ने 12 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 21* रन बनाए। चेन्नई की ओर से पथिराना ने 2 विकेट लिए। वहीं, चाहर और जडेजा को एक-एक सफलता मिली। तुषाद देशपांडे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 56 रन लुटाए।

CSK vs GT IPL 2023 Final Updates:

एमएस धोनी-रायडू आउट

13वां ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर अंबति रायडू ने 16 रन बनाए। मोहित शर्मा ने चौथी बॉल पर उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर दिया। फिर अगली गेंद पर एमएस धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। धोनी का कैच डेविड मिलर ने लिया।

चेन्नई को तीसरा झटका, रहाणे हुए आउट

10 ओवर के बाद चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर विजय शंकर के हाथों लपके गए। 12 ओवर के बाद स्कोर 133-3

चेन्नई को लगा दूसरा झटका

नूर अहमद ने चेन्नई को दूसरा झटका दिया। डेवोन कॉनवे 25 गेंद पर 47 रन पर आउट हुए। कॉनवे ने 4 चौके और दो छक्के लगाएं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 112/2

गायकवाड़ 26 रन पर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिर चुका है। गायकवाड़ 26 रन के स्कोर पर चलते बने। रुतुराज को नूर अहमद ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया।

कॉनवे-रुतुराज की शानदार शुरुआत

बारिश के बाद दोबारा मैच शुरू हुआ। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 72/0

बारिश के बाद खेल शुरू

बारिश के बाद खेल शुरू हो गया था। शमी ने पहला ओवर किया। एक ओवर के बाद चेन्नई के बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। सीएसके को अब 84 गेंदों पर 161 रन चाहिए।

डीएलस नियम के बाद 171 रनों का लक्ष्य

फाइनल मैच 12.10 मिनट पर शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए डीएलस नियम के तहत 171 रनों का लक्ष्य दिया गया है। टीम के पास 10 विकेट बाकी है। रितुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। गुजरात के हर गेंदबाज को तीन-तीन ओवर फेंकने होंगे। पावरप्ले चार ओवर का होगा।

बारिश थमी जल्द शुरू होगा मैच

बारिश रुक गई है। जल्द मैच शुरू हो सकता है। कवर हटा दिए गए है। हालांकि कुछ जगहों पर पानी जमा हो गया है। इसे सुखाया जा रहा है। रात 10.45 बजे अंपायर निरीक्षण करेंगे।

बारिश से रुका मैच

रनों का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी बारिश से बाधित हुई है और खेल रुका हुआ है। रितुराज ने पहले ओवर में शमी की गेंद पर चौका लगाया। सीएसके 4-0

Rain stops play in Ahmedabad 🌧️🌧️

Stay tuned for further updates.

Scorecard ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/miY8emHBWz

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

साई सुदर्शन शतक से चूके

साई सुदर्शन 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा है।

गुजरात को दूसरा झटका, साहा आउट

रिद्धिमान साहा 39 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर की गेंद पर धोनी ने कैच लपका।

गुजरात को लगा पहला झटका, शुभमन आउट

गुजरात टाइटंस को पहला झटका 7वें ओवर में लगा। शुभमन गिल एमएस धोनी की स्टंपिंग के आगे कुछ नहीं कर सके। रवींद्र जडेजा की गेंद पर गिल हिट लगाने के लिए निकले और धोनी ने स्टंपिंग कर दी। शुभमन गिल 20 गेंद में 39 रन बनाने में सफल रहे।

3 ओवर के बाद स्कोर- 24(0)

ऋद्धिमान साहा (20) और शुभमन गिल (4) रन।

1 ओवर के बाद स्कोर

गुजरात से शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी करने उतरे। पहला ओवर दीपर चाहर ने डाला। स्कोर: 4-0 (1)

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्ण, मथीशा पथिराना

गुजरात टाइटंस

ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

चेन्नई से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। धोनी ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

क्लोजिंग सेरेमनी शुरू

आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। म्यूजिक प्रोड्यूसर न्यूक्लिया ने रविवार को परफॉर्म किया था। रैपर-गायक किंग आज परफॉर्म कर रहे है। जैसे ही एमएस धोनी ने मैदान में प्रवेश किया फैंस खुशी से झूम उठे।

A special start to a special occasion 🙌

An electrifying performance by KING gets Ahmedabad going 🎶🎶#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/6FeRRLO4qw

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

अहमदाबाद में मौसम में बादल छाए हुए हैं

अहमदाबाद में शाम 6 बजे बादल छाए हुए हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रात 10 बजे तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि रिपोर्ट में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बारिश हुई तो कौन बनेगा चैंपियन?

अगर बारिश के कारण आज भी मैच नहीं हुआ तो लीग राउंड के बाद अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता माना जाएगा। इस तरह गुजरात टाइटंस को इसका फायदा मिलेगा।

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत दोनों टीमों के बीच मैच से हुई थी। इसके बाद क्वालिफायर 1 मैच भी चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। अब फाइनल में फिर दोनों टीमों का आमना-सामना होगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 4 मैच हुए हैं। इनमें से गुजरात ने 3 में जीत दर्ज की है। सीएसके 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। उन्होंने 4 बार खिताब जीता है।

आईपीएल से एमएस धोनी का प्रैक्टिस वीडियो

आईपीएल 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का प्रैक्टिस वीडियो सामने आया है।

Smash and Walk!🔥#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/bRNoZwdrOI

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 29, 2023