• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LSG vs MI: एलिमिनेटर मैच में मुंबई को मिली शानदार जीत, लखनऊ को 81 रनों से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई है। ।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 24 May 2023 07:54:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 May 2023 11:33:44 PM (IST)
LSG vs MI: एलिमिनेटर मैच में मुंबई को मिली शानदार जीत, लखनऊ को 81 रनों से हराया

IPL 2023, LSG vs MI: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से करारी मात दी है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई है और लखनऊ सुपर जायन्ट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मुंबई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। अब मुंबई इंडियन्स 26 मई को गुजरात टाइटन्स के साथ दूसरा क्वालिफायर मैच खेलेगी। जीतनेवाली टीम का फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबला होगा।

लखनऊ की पारी

लखनऊ की ओर से शुरुआत में काइल मेयर्स ने 18 रन बनाये। उनके बाद कोई बल्लेबाज टिककर नहींं खेल सका। टीम की ओर से मार्क्स स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 40 रन बनाये। उनके रन आउट होने से साथ ही लखनऊ के जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। दीपक हुुड्डा ने 15 रन बनाये और वो भी रन आउट हो गये। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवरों में 5 विकेट लिए।


मुंबई की पारी

ओपनिंग के लिए उतरे रोहित शर्मा और इशान किशन ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन रोहित शर्मा ज्यादा टिक नहीं पाए। रोहित सिर्फ 11 रन बनाकर कैच आउट हो गये। टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने 41 रनों की अहम पारी खेलीष वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 रन और नेहल वढेरा ने 23 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 23 रनों का योगदान किया। टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाये। लखनऊ की ओर से नवीन-उल-हक ने 4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को 3 विकेट मिले। मोहसिन खान को भी एक सफलता हाथ लगी।

प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स

आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पंड्या (कप्‍तान), मार्कस स्‍टॉयनिस, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मोहसिन खान, के गौतम, रवि बिश्‍नोई

इंपैक्ट सब विकल्प : काइल मायर्स, डेनियल सैम्स, युधवीर सिंह, स्वपनिल सिंह, अमित मिश्रा

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, , टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ़, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल

इंपैक्ट सब विकल्प : रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, संदीप वॉरियर