• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने बदल दिया इतिहास, किया वो जो अब तक कोई नहीं कर पाया

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दो बड़े रिकॉर्ड बनाए। मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 10 May 2023 01:13:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 May 2023 01:13:03 PM (IST)
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने बदल दिया इतिहास, किया वो जो अब तक कोई नहीं कर पाया
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दो बड़े रिकॉर्ड बनाए। मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया।

IPL 2023: आईपीएल का टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। इसके मुकाबले काफी रोमांचक हो रहे हैं। हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को खेला गया मैच ऐतिहासिक रहा। मुंबई ने वो कर दिखाया तो अभी तक कोई टीम नहीं कर पाई है।

मुंबई ने सबसे तेज 200+ चेज किए

मुंबई इंडियंस ने दो बड़े रिकॉर्ड बनाए। मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। MI एक सीजन में 200 या उससे ज्यादा रन चेज करने वाली पहली टीम बनी।


मुंबई इंडियंस ने बनाया ये रिकॉर्ड

अभी तक यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास था। इन दोनों टीमों ने क्रमशः 2014 और 2018 में 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब मुंबई इंडियंस ने तीन बार 200 रनों का पीछा करते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे कम ओवर में 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है। मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ 16.3 ओवर में 200 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 15 गेंद शेष रहते 208 रन बनाए थे। हालांकि रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई ने 21 गेंद शेष रहते 200 रन चेज किए हैं।

16.3 ओवर में जीता मैच

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 199/6 का स्कोर बनाया। कप्तान प्लेसिस 65 रन और मैक्सवेल 68 रन बनाए। प्लेसिस ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए हजार टी20 रन पूरे किए। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को आसान बना दिया। उन्होंने 35 गेंदों में 83 रन बनाए। यादव ने आरसीबी के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सूर्या 83 और वाढेरा 52* रन ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। यह इस विकेट के लिए टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।