• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023: सीएसके की दादागीरी यहां नहीं चलती, संजू सैमसन ने एमएस धोनी के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

IPL 2023: IPL के इतिहास में राजस्थान चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम भी बन गई है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 28 Apr 2023 12:02:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Apr 2023 12:26:23 PM (IST)
IPL 2023: सीएसके की दादागीरी यहां नहीं चलती, संजू सैमसन ने एमएस धोनी के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
IPL 2023: IPL के इतिहास में राजस्थान चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम भी बन गई है।

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हरा दिया। राजस्थान की आठ मैचों में पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

राजस्थान ने चेन्नई को 32 रन हराया

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 77 रन की पारी खेली। राजस्थान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। इस मैच में कई रिकॉर्ड दर्ज हुए।


राजस्थान की लगातार चौथी जीत

राजस्थान के कप्तान सैमसन की सीएसके के खिलाफ लगातार चौथी जीत है। इसके साथ ही वह मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से पीछे है। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने चेन्नई को लगातार 5 मैचों में हराया है।

इस मामले में मुंबई इंडियंस सबसे आगे

IPL के इतिहास में राजस्थान चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम भी बन गई है। RR की CSK के खिलाफ यह 13वीं जीत है। हालांकि मुंबई इंडियंस टॉप पर है। उसने धोनी ब्रिगेड के खिलाफ 20 मैच जीते हैं।

एमएस धोनी के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

इस मैच में एमएस धोनी के नाम भी एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने राजस्थान के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को रन आउट किया। यह 23वीं बार है जब धोनी ने आईपीएल में किसी को रन आउट किया है। उन्होंने इस मामले में रवींद्र जडेजा के रिकॉर्ड की बराबरी की।