IPL 2023 RCB vs MI: आईपीएल-16 का पहला रविवार सुपर संडे रहने वाला है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर संशय बना हुआ है। रोहित आईपीएल कप्तानों के फोटोशूट में मौजूद नहीं थे। बताया गया था कि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हुए थे। अब MI के कोच मार्क बाउचर ने खुलासा किया है कि रोहित पहले मैच में खेलेंगे या नहीं।
कोच मार्क बाउचर ने कहा
मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर RCB के खिलाफ खेलने के लिए फिट हैं। बाउचर ने दोनों खिलाड़ियों के नहीं खेलने की अफवाहों को खारिज कर दिया। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित फिट हैं। उन्होंने दो दिन प्रैक्टिस की और मैदान में उतरने के लिए 100 फीसदी फिट है।
RCB vs MI पिछले सीजन का रिकॉर्ड
पिछले सीजन में RCB चौथे और MI अंतिम पायदान पर थी। दोनों टीमों के बीच अंतिम 5 में से 4 मुकाबले बेंगलुरू ने जीते हैं। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस आगे है। दोनों के बीच हुए 29 मैच में से 17 मुंबई और 12 आरसीबी ने जीते हैं।
विराट कोहली बना सकते है रिकॉर्ड
विराट कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 100 छक्के पूरे कर सकते हैं। वे यहां 97 छक्के लगा चुके हैं। विराट चिन्नास्वामी पर 2762 रन बना चुके हैं, जो किसी प्लेयर द्वारा एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा है। टॉप स्कोरर विराट कोहली सात हजार रन पूरे करने से 376 रन दूर है।
सनराइजर्स VS रॉयल्स
आईपीएल 2023 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से हैदाराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 196 है।
Posted By: Kushagra Valuskar
- # ipl 2023
- # rcb vs mi
- # rohit sharma
- # jofra archer
- # mark boucher
- # virat kohli
- # रोहित शर्मा
- # जोफ्रा आर्चर
- # खेल समाचार
- # आईपीएल 2023
- # मार्क बाउचर