
IPL 2023 RR vs PBKS Match Preview: आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला आज (बुधवार) राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह गुवाहाटी में पहला IPL मैच होगा। राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ पिछले सभी 5 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 24 मैच में से 14 राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं, जबकि 10 में पंजाब को जीत मिली है।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में गहराई है। यशस्वी और बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। मध्यक्रम में देवदत्त पडिक्कल और रियान पराग सस्ते में आउट हुए, लेकिन वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। RR की बॉलिंग भी मजबूत हैं। टीम के पास ट्रेंट बोल्ड के रूप में तेज गेंदबाज है। इसके अलावा भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा हैं।
पंजाब किंग्स के पास शीर्ष क्रम में शिखर धवन के रूप में अनुभवी बल्लेबाज है। टीम को इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिवंगस्टोन का इंतजार है, जिन्हें फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिली है। लियाम को पिछले साल दिसंबर में घुटने में चोट लगी थी। IPL इतिहास में 18 करोड़ 50 लाख के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी ऑलराउंडर सैम कुर्रन, लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह पंजाब टीम को मजबूत बनाते हैं।
बरसपारा स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 153 है। वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने छह टी20 मैच में सिर्फ दो जीते हैं।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम कुर्रन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।