• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RCB: बूम-बूम बुमराह के आगे नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, जसप्रीत ने 5वीं बार बनाया अपना शिकार

Aaj Ka IPL Match 2024 MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में 5वीं बार विराट कोहली को शिकार बनाया। पिछले मैच के शतकवीर किंग कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 09:19:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Apr 2024 10:52:26 AM (IST)
MI vs RCB: बूम-बूम बुमराह के आगे नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, जसप्रीत ने 5वीं बार बनाया अपना शिकार
जसप्रीत ने आईपीएल में 5वीं बार विराट को आउट किया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka IPL Match 2024 MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में 5वीं बार विराट कोहली को शिकार बनाया। पिछले मैच के शतकवीर किंग कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके बल्ले का जादू नहीं चला। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट खो दिया। दरअसल, आईपीएल 2024 में पहली बार आरसीबी और एमआई के बीच टक्कर थी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेलिस मैदान पर उतरे। दो ओवर में टीम का स्कोर 14 था। तीसरा ओवर जसप्रीत फेंकने आए।

जसप्रीत ने कैसे किया विराट को आउट?

जसप्रीत बुमराह के सामने विराट कोहली थे। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद इनस्विंग होकर थाई पैड्स पर लगी। तीसरी बॉल पर बुमराह ने कोहली को कोई मौका नहीं दिया। गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर विराट कोहली ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बैट का अंदरूनी किनारा लेती हुई विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में आ गई।


Boom Boom Bumrah!@Jaspritbumrah93 comes into the attack and gets the big wicket of Virat Kohli.

Live - https://t.co/7yWt2uizTf #TATAIPL #IPL2024 #MIvRCB pic.twitter.com/1QbRGjV2L0

— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2024

विराट कोहली बनाम जसप्रीत बुमराह

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच आईपीएल में हमेशा रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। विराट ने तेज गेंदबाज की 95 गेंदों पर 140 रन बनाए हैं। जिसमें 15 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। वहीं, बुमराह ने कोहली को पांच बार आउट किया है। बता दें जसप्रीत बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था और उनका पहला विकेट विराट कोहली का था।वहीं, आईपीएल 2020 में उनका 100वां विकेट भी कोहली था।