• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024 DC vs MI: मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 व फंतासी टीम

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (27 अप्रैल) को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। दिल्ली अपने नौ में से चार ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 26 Apr 2024 04:14:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Apr 2024 10:41:10 PM (IST)
IPL 2024 DC vs MI: मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 व फंतासी टीम
IPL 2024 DC vs MI

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (27 अप्रैल) को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। दिल्ली अपने नौ में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में 6वें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस अपने आठ में से तीन मैच जीतकर 8वें नंबर पर है। दोनों टीमों ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन में जीस हासिल की है। मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

दिल्ली को प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल होने के कारण मैच से बाहर हो गए है। दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने दोनों खिलाड़ियों के घायल होने की जानकारी दी।


दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (IPL 2024 DC vs MI Head To Head Records)

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अब तक 34 बार भिड़ चुकी हैं। जिसमें मुंबई ने 19 और दिल्ली ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एमआई के खिलाफ डीसी का उच्चतम स्कोर 213 है। जबकि दिल्ली के खिलाफ मुंबई का हाईस्कोर 234 है, जो 7 अप्रैल को दोनों के बीच खेले गए मैच में आया है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 29 रन से जीता था। रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली थी।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (IPL 2024 DC vs MI Pitch Report)

अरुण जेटली स्टेडियम में इस साल दो आईपीएल मैच हुए है। बल्लेबाजों के लिए यहां की पिच स्वर्ग के समान है। दिल्ली और मुंबई के मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। पिछले आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 224/4 रन बनाए थे। ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में 88* रन की पारी खेली थी।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस वेदर रिपोर्ट (IPL 2024 DC vs MI Weather Report)

दोपहर में दिल्ली का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा। आर्द्रता 21% के आसपास रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 DC vs MI Probable XI)

दिल्ली कैपिटल्स

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस फंतासी टीम (IPL 2024 DC vs MI Fantasy Team)

ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, तिलक वर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम11 (IPL 2024 DC vs MI Dream11 Predication)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत (कप्तान), ईशान किशन

बल्लेबाज- तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), रोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार