• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024, GT vs PBKS: गलती से खरीदे गए पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को निखारने में पुलिस कर्मचारियों का विशेष योगदान

गुजरात टायट्ंस के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए शशांक ने 29 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेलते हुए टीम को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिला...और पढ़ें

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 11:10:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 11:10:38 AM (IST)
IPL 2024, GT vs PBKS: गलती से खरीदे गए पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को निखारने में पुलिस कर्मचारियों का विशेष योगदान
पंजाब किंग्स के शशांक सिंह

स्पोर्ट्स डेस्क, भोपाल। गुरुवार की रात को अहमदाबाद में आईपीएल के मुकाबले में पंजाब किंग्स की हारी बाजी को जीत में बदले वाले शशांक सिंह का भोपाल से गहरा नाता हैं। गुजरात टायट्स के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए शशांक ने 29 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेलते हुए टीम को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिलाई थी।

शशांक ने भले ही मुंबई, छत्तीसगढ़ व मुंबई जैसी टीमों का रणजी ट्राफी में प्रतिनिधित्व किया हो, लेकिन क्रिकेट की बारीकियां भोपाल में ही सीखी हैं। 12 -13 साल की उम्र में ही उन्होंने भोपाल में बल्ला थम लिया था। क्रिकेट के पार्टी दीवानगी उसमें शुरू से थी।


भोपाल में जीएस पठानिया अकादमी में खेलना प्रारंभ किया था और बाबे आली मैदान पर सेंट माइकल अकादमी में भी अभ्यास किया था। वैसे शशांक ने क्रिकेट खेलना जबलपुर में शुरू कर दिया था। भोपाल में उन्होंने अपनी कबिलित दिखा दी थी। उस समय भोपाल पुलिस के कई खिलाड़ियों ने भी शशांक के साथ मेहनत की थी। शशांक के पिता शैलेश सिंह आईपीएस अधिकारी हैं और भोपाल में पदस्थ थे। उन्होंने बेटे की क्रिकेटीय प्रतिभा को पहचाना और उसे आगे बढ़ाने के लिए क्रिकेट सीखने अकादमी भेजा।

naidunia_image

उसी दौरान भोपाल पुलिस की क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने शशांक के साथ मैदान पर मेहनत की थी। समीर व्यास, मंजीत सिंह, योगेन्द्र सिंह, मुश्ताक खान और देवेंद्र यादव की टीम ने भी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। मुश्ताक का कहना हैं की शशांक बहुत टैलेंटेड रहा हैं। क्रिकेट के प्रति उसकी दीवानगी देखते बनती थी। उनके पिता ने भी उसपर बहुत मेहनत की थी। सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। मुश्ताक ने कहा की शशांक के बल्ले से और भी कई सुंदर पारी देखने को मिलेगी।

मुंबई से किया पदार्पण

शशांक ने मध्य प्रदेश में खेलना शुरू किया लेकिन रणजी ट्राफी में खेलने का मौका मुंबई से मिला। 2015 से 2018 तक शशांक ने मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 2018-19 में पुडुचेरी से एक साल खेला। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ का रुख किया। आइपीएल में भी वें सात सालों से खेल रहे हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स से 2017 में की थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और सनराइज हैदराबाद होते हुए पिछले साल पंजाब किंग्स से जुड़े थे। गुजरात टायट्स के खिलाफ खेली पारी ने उनकी 18 सालों की मेहनत को सफल बना दिया हैं।

गलती से जुड़े किंग्स इलेवन पंजाब से

साल 2024 के सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान शशांक गलती से पंजाब किंग्स टीम के साथ जुड़ गए। छोटी नीलामी के दौरान खिलाड़ियों के नामों की पुकार हो रही थी। पंजाब ने शशांक के लिए पैडल उठा दिया। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक प्रीति जिंटा व नेस वाडिया को आक्शनकर्ता मलिका सागर से बातचीत करते हुए देखे जा रहे थे। इसके तुरंत बाद ही सभी जगह यह खबर फैल जाती है कि पंजाब किंग्स शशांक को खरीदना नहीं चाहता, लेकिन नीलामी में खऱीदने के कारण उन्हें खऱीदना पड़ेगा।

पंजाब ने दी सफाई

हालांकि इस मैच के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इन खबरों का खंडन किया कि वह दुर्घटनावश फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। उसने अपने पेज पर लिखा- पंजाब किंग्स इस बात को साफ करना चाहता है कि शशांक सिंह हमेशा से हमारी सूची में थे। संदेह एक ही नाम के दो खिलाड़ियों के कारण उत्पन्न हुआ था। हमें उनके फ्रेंचाइजी में शामिल होने की खुशी है और हम खुश हैं कि वह सफल हो रहे हैं।