
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 के 17वें मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की दो लगातार हार के बाद पहली जीत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी है। किंग्स ने लियम लिविंगस्टन की जगह सिकंदर रजा को मौका दिया है। जबकि गुजरात ने केन विलियमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199/4 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शशांक सिंह ने 29 गेंद पर 61* रन की पारी खेली। उन्होंने आईपीएल का पहला अर्धशतक जड़ा। आशुतोष शर्मा ने 17 गेंद पर 31 रन बनाए। नूर अहमद को दो सफलता मिली।
गुजरात ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 63 रन से हार गए। फिर तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से पटखनी दी थी। फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अपने तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से 21 रन से हार गए।
लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर- तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे
इम्पैक्ट प्लेयर- बीआर शरथ, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शरथ बीआर, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।