• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024 Live Streaming: शुक्रवार से होगा आईपीएल का आगाज, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच

IPL 2024 Live Streaming: बीसीसीआई ने फिलहाल 21 मैचों का एलान किया है। बोर्ड जल्द ही बाकी मुकाबलों का शेड्यूल जारी करेगा। जानिए फ्री में कहां देख सकते ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:22:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Mar 2024 09:22:18 PM (IST)
IPL 2024 Live Streaming: शुक्रवार से होगा आईपीएल का आगाज, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच
IPL 2024 Live Streaming

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Live Streaming: आईपीएल 2024 की शुरुआत शुक्रवार (22 मार्च) से होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन की तरह 17वां सीजन भी रोमांचक होगा। बीसीसीआई ने फिलहाल 21 मैचों का एलान किया है। बोर्ड जल्द ही बाकी मुकाबलों का शेड्यूल जारी करेगा।

IPL 2024 में कई खिलाड़ी वापसी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 2022 के बाद मैदान में खेलते नजर आएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण पिछले सीजन से बाहर थे। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस का नेतृत्व शुभमन गिल संभालेंगे।


आईपीएल 2024 में सभी टीमों के कप्तान (Captains of all Teams in IPL 2024)

चेन्नई सुपर किंग्स- एमएस धोनी

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या

पंजाब किंग्स- शिखर धवन

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस

सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस

कहां देखें आईपीएल 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग? (IPL 2024 Live Streaming Details)

आईपीएल के 17वें सीजन के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में जियो सिनेमा के मोबाइल एप पर देख सकते हैं। JioCinema पर फैंस 4K क्वालिटी में मैचों का आनंद उठा सकते हैं। टूर्नामेंट का प्रसारण अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, भोजपुरी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2024 का लाइव प्रसारण? (IPL 2024 Live Telecast Details)

आईपीएल 2024 के मैचों का सीधा लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर होगा।

कितने बजे से खेले जाएंगे आईपीएल 2024 के मैच (IPL 2024 Matches Timing)

आईपीएल 2024 के मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। हालांकि डबल हेडर वाले दिनों में पहला मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2024 मैच कितने बजे शुरू होगा? (CSK and RCB IPL 2024 match begin)

सीएसके और आरसीबी के बीच उद्घाटन मैच की शुरुआत रात 8 बजे निर्धारित है।