
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Today IPL Match Live LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2024 का 26वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। लखनऊ चार में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली अपने पांच में से चार मैच हार चुकी है और 10वें नंबर पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 3 आईपीएल मैच खेले गए हैं। लखनऊ ने सभी मैचों में जीत हासिल की है। दिल्ली के खिलाफ जायंट्स का उच्चतम स्कोर 195 है, जबकि एलएसजी के खिलाफ डीसी का हाईस्कोर 189 है। दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 2023 में हुई थी। तब लखनऊ ने 50 रन से मैच जीता था। मार्क वुड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
एकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। बल्लेबाजों को कभी-कभी कुछ सपोर्ट मिलता है। इस मैदान पर बहुत कम टी20 मैच खेले गए हैं। तेज गेंदबाजों ने 65 और स्पिनरों ने 47 विकेट लिए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 155 है। यहां खेले गए आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के यश ठाकुर ने 30 रन देकर 5 विकेट लिए थे। जिससे एलएसजी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 रन से जीत हासिल की।
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (उपकप्तान), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, रवि बिश्नोई, इशांत शर्मा।
विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन
बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर्स- मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, क्रुणाल पंड्या
गेंदबाज- यश ठाकुर (उपकप्तान), खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे