• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज को मिला इनाम, LSG ने 3 करोड़ देकर टीम में किया शामिल

Shamar Joseph: लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया। वहीं, इंग्लैंड के मार्क वुड को बाहर कर दिया है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 06:18:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Feb 2024 06:21:28 PM (IST)
IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज को मिला इनाम, LSG ने 3 करोड़ देकर टीम में किया शामिल
शमर जोसेफ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए शमर जोसेफ।
  2. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्क वुड को रिप्लेस किया।
  3. शमर जोसेफ पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, Shamer Joseph: आईपीएल 2024 के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा कदम उठाया है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम में एक बड़ा बदवाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में गाबा का घमंड तोड़ने वाले वेस्टइंडीज के गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया। वहीं, इंग्लैंड के मार्क वुड को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शमर को किया शामिल

आईपीएल की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को इंग्लैंड के मार्क वुड से रिप्लेस किया है। जोसेफ को 3 करोड़ देकर टीम में शामिल किया गया है। वह पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। मार्क वुड ने आईपीएल में अब तक 5 मैच खेले हैं। जिसमें 11 विकेट झटके हैं।


🚨 NEWS 🚨: Lucknow Super Giants name Shamar Joseph as replacement for Mark Wood. #TATAIPL

Details 🔽https://t.co/RDdWYxk2Vp

— IndianPremierLeague (@IPL) February 10, 2024

शमर जोसेफ ने टेस्ट में कहर बरपाया था

24 वर्षीय गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में धमाल मचा दिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली बॉल पर स्टीव स्मिथ को आउट किया। पहली पारी में पांच विकेट लिए। शमर जोसेफ ने गाबा में पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरान दूसरी पारी में 68 रन देकर 7 विकेट चटकाएं। जिसमें वेस्टइंडीज ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। यह ऑस्ट्रेलिया की पिंक बॉल टेस्ट मुकाबले में पहली हार थी। जोसेफ के नाम दो टेस्ट मैचों में 13 विकेट है।