
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 LSG vs PBKS Match: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 में पहली जीत हासिल की। टीम ने 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया। अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 199/8 रन बनाए।
जवाब में पंजाब किेग्स 20 ओवर में 178/5 बना सकी। कप्तान शिखर धवन ने 70 और जॉनी बेयरस्टो 42 रन बनाकर आउट हुए। 21 वर्षीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए। जबकि मोहसिन खान को 2 सफलता मिली। लखनऊ से क्विंटन ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान निकोलस पूरन ने 42 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 43 रन पर नाबाद रहे।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ।
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस मैदान पर बॉल बैट पर रुककर आती है। जिस कारण बैट्सैमन को खेलने में परेशानी होती है। इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को ज्यादा नहीं मिलते हैं।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक तीन मैच खेले गए हैं। जिसमें लखनऊ दो मैच जीतकर आगे है। वहीं, पंजाब को एक मुकाबले में जीत हासिल हुई है।
| लखनऊ सुपर जायंट्स |
| पंजाब किंग्स |
| 3 | मैच खेले गए | 3 |
| 2 | जीत | 1 |
| 1 | हार | 2 |
| 0 | कोई परिणाम नहीं | 0 |
| 257 | उच्चतम स्कोर | 201 |
| 159 | सबसे कम स्कोर | 133 |
मैच खेले- 7
जीत- 3
हार- 3
कोई परिणाम नहीं- 1
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की- 2
रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की- 1
उच्चम स्कोर- 193
न्यूनतम स्कोर- 108
मैच खेले- 1
जीत- 1
हार- 0
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की- 0
रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की- 1
उच्चम स्कोर- 161
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मयंक यादव, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, शिवम मावी, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।
शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कावेरप्पा, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।