• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: इन खिलाड़ियों के लिए आईपीएल आखिरी सहारा, वरना टूट जाएगा फिर से नीली जर्सी पहनने का सपना

IPL 2024: आईपीएल कुछ भारतीय खिलाड़ियों के काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस साल अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह वापस बनाना चाहेंगे।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 04:16:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 04:20:20 PM (IST)
IPL 2024: इन खिलाड़ियों के लिए आईपीएल आखिरी सहारा, वरना टूट जाएगा फिर से नीली जर्सी पहनने का सपना
युजवेंद्र चहल और पृथ्वी शॉ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आईपीएल 2024 कुछ खिलाड़ियों के लिए काफी अहम होने वाला है।
  2. खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया।
  3. इन खिलाड़ियों ने डेब्यू कर भारत के लिए मैच खेले हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 22 मार्च से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। आईपीएल कुछ भारतीय खिलाड़ियों के काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस साल अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह वापस बनाना चाहेंगे। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में ब्लू जर्सी से लंबे समय से दूर हैं।

पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पृथ्वी शॉ तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच 17 दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जबकि 5 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था। पृथ्वी ने एक इंटरनेशनल टी20 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। पृथ्वी IPL 2024 में प्रदर्शन तक भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।


दीपक चाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने आखिरी इंटरनेशनल वनडे मैच 7 दिसंबर 2022 में खेला था। वहीं, आखिरी टी20 मैच 1 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तब से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। चाहर आईपीएल से बाद फिर से टीम इंडिया में कमबैक करना चाहेंगे।

युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के आखिरी मैच पिछले साल 13 अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उसके बाद उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। युजवेंद्र आईपीएल में परफॉर्म कर भारतीय टीम में एंट्री करना चाहेंगे।

नवदीप सैनी

नवदीप सैनी ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2021 के बाद से उन्हें नीली जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला। ऐसे में आईपीएल 2024 उनके लिए काफी खास रहेगा।