• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar Reddy: ट्रेविस, मार्करम-हेनरिक जैसे बल्लेबाज हुए ढेर, वहां 20 के लड़के ने चौके-छक्कों से उड़ा दिया गर्दा

नीतीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। टीम को 182 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 10:08:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Apr 2024 10:10:08 PM (IST)
Nitish Kumar Reddy: ट्रेविस, मार्करम-हेनरिक जैसे बल्लेबाज हुए ढेर, वहां 20 के लड़के ने चौके-छक्कों से उड़ा दिया गर्दा
नीतीश कुमार रेड्डी

HighLights

  1. नीतीश रेड्डी ने जड़ आईपीएल का पहला अर्धशतक।
  2. सनराइजर्स हैदराबाद को मुश्किल से निकाला।
  3. नीतीश कुमार ने खेली 64 रन की पारी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs PBKS: आईपीएल 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंचाब किंग्स के खिलाफ 64 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासन जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल समय में 20 वर्षीय के युवा ने टीम को संभाला। नीतीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। टीम को 182 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। नीतीश तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। एक समय में 18 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद गियर बदला और 32 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर का पहली हाफ सेंचुरी है।

पिछले ऑक्शन में टीम में शामिल हुए

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की नीलामी में नीतीश रेड्डी को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर लिया था। पिछले सीजन उन्हें दो मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतारा गया था। जहां वे 14 रन पर नाबाद रहे थे। पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी में प्रमोशन मिला। वे चौथे नंबर पर खेलने उतरे। तब तक हेड (21) और मार्करम (0) आउट हो चुके थे।


A special counter attacking innings from Nitish Kumar Reddy 🙌

He is leading #SRH's fightback with some glorious shots 👌

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia💻📱#TATAIPL | #PBKSvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/6SFysFcqKz

— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024

हरप्रीत बराड़ के ओवर में जमकर कुटाई

नीतीश कुमार का खाता खुला था कि अभिषेक शर्मा 16 रन पर आउट हो गए। नीतीश ने सिंगल्स के जरिए खेल को आगे बढ़ाया। इंपेक्ट प्लेयर राहुल त्रिपाठी 11 रन पर चलते बने। रेड्डी ने 11वें ओवर के बाद खेल का रूख बदल दिया। उन्होंने हरप्रीत बराड़ को ओवर में पहले चौका और फिर गंगनचुंबी छक्का जड़। फिर रबाडा और सैम के ओवर में सिक्सर लगाए। 15वें ओवर बराड़ करने आए। नीतीश ने लगातार चार बॉल पर चौका, छक्का, चौका और छक्का जड़ा। 17वें ओवर में वह अर्शदीप की गेंद पर रबाडा को कैच थमा बैठे।