यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024: अनफिट धोनी ने खेली तूफानी पारी, दर्द से परेशान माही की तस्वीरें हुईं वायरल
हेंद्र सिंह धोनी ने दिल जीत लिया। वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन धाकड़ बल्लेबाजी कर 37 रनों की पारी खेल दी। इस मैच के बाद उनकी कुछ तस्वीरें ...और पढ़ें
By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 07:12:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Apr 2024 07:12:12 PM (IST)
चोट से परेशान धोनी।खेल डेस्क, इंदौर। चेन्नई सुपरकिंग्स रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से मैच हार गई, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने दिल जीत लिया। वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन धाकड़ बल्लेबाजी कर 37 रनों की पारी खेल दी। इस मैच के बाद उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हो गईं। इन तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि धोनी अभी अनफिट हैं।
एमएस धोनी ने 16 गेंदों का सामना कर नाबाद 37 रन की पारी खेली। 42 साल की उम्र में भी उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। धोनी इस आइपीएल में पहली बार बैटिंग करने उतरे थे। यह देख मैदान में मौजूद फैंस काफी खुश नजर आए। इस दौरान सीएसके काफी मुश्किल में थी, क्यों कि दो ओवर में जीत के लिए 46 रन बनाने थे। धोनी और जडेजा ने क्रीज पर रहकर अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि मैच को जीत को ओर लेकर जाएं।
एनरिक नॉर्टजे ने आखिरी ओवर करवाया था। इसकी पहली गेंद पर धोनी शानदार चौका लगाया था। उसके बाद दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद को फिर सीमा रेखा के पार कर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर उन्होंने शानदार सिक्स लगाकर नॉर्टजे को परेशान कर दिया।