• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

रायपुर IPL मुकाबलों के टिकट बुकिंग शुरू: RCB ने जारी किया शेड्यूल, डिजिटल एम-टिकट OR से ही मिलेगी एंट्री

IPL 2026: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले IPL मैचों के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

By Goswami SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 03 May 2026 12:11:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 12:11:46 PM (IST)
रायपुर IPL मुकाबलों के टिकट बुकिंग शुरू: RCB ने जारी किया शेड्यूल, डिजिटल एम-टिकट OR से ही मिलेगी एंट्री
नवा रायपुर में IPL मुकाबलों की टिकट बुकिंग शुरू

HighLights

  1. 3 मई से RCB vs मुंबई मैच टिकट लाइव
  2. 4 मई से RCB vs KKR टिकट बुकिंग शुरू
  3. एम-टिकट QR कोड से डिजिटल एंट्री होगी

स्पोर्ट्स डेस्क, नईदुनिया। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL 2026 मुकाबलों के टिकटों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर टिकट बुकिंग (RCB vs MI Match Tickets Booking) की तारीखों और स्टेडियम में प्रवेश से जुड़े नियमों की जानकारी जारी कर दी है।

मैचवार टिकट बुकिंग शेड्यूल

RCB के अनुसार, अलग-अलग मुकाबलों के टिकट अलग-अलग तारीखों पर लाइव होंगे। 10 मई को होने वाले RCB बनाम मुंबई इंडियंस मैच के टिकट 3 मई से बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं 13 मई को होने वाले RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मुकाबले के टिकट 4 मई से लाइव होंगे।


केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से टिकट

आयोजकों ने साफ किया है कि इस बार ब्लैक मार्केटिंग और फर्जी टिकट बिक्री को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket और RCB ऐप के माध्यम से ही बुक किए जा सकेंगे। किसी भी अन्य अनौपचारिक वेबसाइट या प्लेटफॉर्म से टिकट न खरीदने की सलाह दी गई है, क्योंकि इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइटें सक्रिय हैं।

naidunia_image

डिजिटल एम-टिकट OR से होगी एंट्री

इस बार स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह डिजिटल होगा। दर्शकों को फिजिकल टिकट नहीं दिया जाएगा। मोबाइल पर उपलब्ध एम-टिकट के OR कोड के जरिए ही एंट्री मिलेगी। इस टिकट में सीट नंबर, स्टैंड, पंक्ति और प्रवेश द्वार जैसी सभी जानकारी होगी। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे स्टेडियम मैप और स्टैंड इंडेक्स का पालन करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग में IPL

RCB ने रायपुर को अपना दूसरा घर बताते हुए यहां की 12वीं मैन आर्मी (फैंस) के साथ खेलने को लेकर उत्साह जताया है। इस बार स्टेडियम में न केवल क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा, बल्कि कॉरपोरेट बॉक्स में छत्तीसगढ़ी लोक कला और हस्तशिल्प के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक झलक भी प्रदर्शित की जाएगी।

फर्जी वेबसाइटों पर टिकट की चेतावनी

इंटरनेट पर पहले से ही कई अनाधिकृत वेबसाइटों पर महंगे दामों में टिकट बिक्री के दावे किए जा रहे हैं। कुछ वेबसाइटों पर टिकटों को पहले ही “सोल्ड आउट” दिखाया जा रहा है, जबकि आधिकारिक बुकिंग अभी शुरू भी नहीं हुई थी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म ही मान्य होंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।