• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

RCB Vs MI: विराट-रोहित पर टिकी निगाहें, रायपुर में IPL मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच चरम पर... बारिश ने बढ़ाई चिंता

RCB Vs MI: विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने के लिए प्रशंसकों में भारी उत्साह है। वहीं मौसम विभाग की बारिश और अंधड़ की चेतावनी ने आयोजकों की चिंता ब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 10 May 2026 04:12:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 04:12:25 PM (IST)
RCB Vs MI: विराट-रोहित पर टिकी निगाहें, रायपुर में IPL मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच चरम पर... बारिश ने बढ़ाई चिंता
रायपुर में IPL 2026 महामुकाबले का रोमांच, अभ्यास में जुटीं RCB और मुंबई इंडियंस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बुमराह ने फिटनेस और गेंदबाजी पर किया अभ्यास
  2. स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर सख्त प्रतिबंध लागू
  3. बारिश और अंधड़ की चेतावनी से बढ़ी चिंता

स्पोर्ट्स डेस्क: राजधानी रायपुर में रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB Vs MI) के बीच होने वाले मुकाबले से पहले शनिवार को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया।

प्रशंसकों के बीच सबसे अधिक उत्साह स्टार खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जोड़ी को लेकर नजर आया। क्रिकेट फैंस “रो-को” को मैदान पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि मैच के टिकटों की कालाबाजारी से कई प्रशंसकों में नाराजगी भी दिखाई दी।


शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे मुकाबले

IPL के आगामी दोनों मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा, जबकि 13 मई को आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

शनिवार शाम मुंबई इंडियंस की टीम ने शाम छह बजे से रात नौ बजे तक मैदान पर अभ्यास किया। टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा नेट्स पर अपने सिग्नेचर पुल शॉट्स खेलते नजर आए। उनके शॉट्स ने संकेत दिए कि वह शानदार फॉर्म में हैं।

वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोचिंग स्टाफ के साथ करीब एक घंटे तक फिटनेस ड्रिल्स, रनअप और लाइन-लेंथ पर विशेष अभ्यास किया। मुंबई इंडियंस के सात विदेशी खिलाड़ियों समेत सभी प्रमुख खिलाड़ियों ने वार्मअप और कैचिंग सेशन में हिस्सा लिया।

फ्लडलाइट्स में RCB ने किया अभ्यास

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने भी रात आठ बजे से फ्लडलाइट्स के बीच अभ्यास सत्र किया। टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर विभिन्न रणनीतियों पर काम किया। दोनों टीमों के कप्तानों ने खिलाड़ियों के साथ लंबी चर्चा कर जीत की रणनीति तैयार की। मैच को लेकर स्टेडियम के बाहर भी जबरदस्त माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए पहुंचे।

सुरक्षा के लिए सख्त प्रतिबंध लागू

आईपीएल मुकाबले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दर्शकों के लिए स्टेडियम के भीतर कई वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशंसक अपने साथ लैपटॉप, हैंडबैग, लेडीज बैग, सूटकेस और पिट्ठू बैग नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा माचिस, लाइटर, सिगरेट, तंबाकू और शराब जैसी नशीली वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रहेगी।

खाने-पीने की सामग्री, कांच के बर्तन, बोतल, टिफिन और सिक्कों को भी स्टेडियम के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से पेन, पेंसिल, छाता, लाठी, हार्न, सीटी और चाकू या कटर जैसी खतरनाक वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि बच्चों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री को अनुमति दी गई है।

मौसम ने बढ़ाई चिंता

मैच से पहले मौसम ने आयोजकों और प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। पहले दिन हुई बारिश के बाद पूरे मैदान को सुरक्षा के लिहाज से कवर्स से ढक दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है।