IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन आज (शुक्रवार) कोच्चि के होटल ग्रैंड हयात में होता है। इस नीलामी में 405 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमें 273 भारतीय और 132 विदेशी हैं। वहीं 10 फ्रेंचाइजी के साथ कुल 87 स्लॉट खाली हैं। इस बार कई खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है। आईपीएल ने कई खिलाड़ियों का करियर बनाया है। अफगानिस्तान के अल्लाह मोहम्मद गजनफर इस नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। साथ ही आईपीएल मिनी नीलामी टीमों को कुछ नए चेहरों को जोड़ने का मौका देती है। टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के कई खिलाड़ियों पर दांव लगने की संभावना है। इनमें हैरी बुक्र जैसे युवा सितारे शामिल हैं। ऑक्शन के दौरान टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
IPL नीलामी में किन टीमों के पास है कितना पैसा
टीम
|
रकम
|
स्लॉट
|
सनराइजर्स हैदराबाद
|
42.25 करोड़
|
13 स्लॉट
|
पंजाब किंग्स
|
32.2 करोड़
|
7 स्लॉट
|
लखनऊ सुपर जायंट्स
|
23.35 करोड़
|
10 स्लॉट
|
मुंबई इंडियंस
|
20.55 करोड़
|
9 स्लॉट
|
चेन्नई सुपर किंग्स
|
20.45 करोड़
|
7 स्लॉट
|
दिल्ली कैपिटल्स
|
19.45 करोड़
|
5 स्लॉट
|
गुजरात टाइटंस
|
19.25 करोड़
|
7 स्लॉट
|
राजस्थान रॉयल्स
|
13.2 करोड़
|
9 स्लॉट
|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
8.75 करोड़
|
7 स्लॉट
|
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
7.05 करोड़
|
11 स्लॉट
|
आप आईपीएल मिनी ऑक्शन कहां देख सकते हैं?
IPL 2023 मिनी ऑक्शन को स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही वायाकॉम 18 के वूट ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
कहां होगी नीलामी?
आईपीएल 2023 की नीलामी कोच्चि में होगी। आज दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी।
कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
आईपीएल 2023 की नीलामी में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन केरल के कोच्चि में होगा। जहां सभी 10 फ्रेंचाइजी के मालिक और अधिकारी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे।
IPL नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी
टीम
|
खिलाड़ी
|
कीमत/साल
|
राजस्थान रॉयल्स
|
क्रिस मॉरिस
|
16.25 करोड़ (2021)
|
दिल्ली डेयरडेविल्स
|
युवराज सिंह
|
16 करोड़ (2015)
|
मुंबई इंडियंस
|
इशान किशान
|
15.25 करोड़ (2022)
|
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
पैट कमिंस
|
15.5 करोड़ (2020)
|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
काइल जैमीसन
|
15 करोड़ (2021)
|
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
|
बेन स्टोक्स
|
14.5 करोड़ (2017)
|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
ग्लेन मैक्सवेल
|
14.25 करोड़ (2021)
|
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close