• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Auction: आईपीएल नीलामी की तारीख का हुआ एलान, पहली बार भारत के बाहर लगेगी बोली

IPL Auction: रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की समय सीमा 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले 15 नवंबर तक डेडलाइन थी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 08:03:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 08:03:54 PM (IST)
IPL Auction: आईपीएल नीलामी की तारीख का हुआ एलान, पहली बार भारत के बाहर लगेगी बोली
IPL नीलामी का आयोजन भारत के बाहर होगा

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Auction: बीसीसीआई ने दुबई में आईपीएल नीलामी के स्थल के रूप में पुष्टि की है। ऑक्शन 19 दिसंबर को कोका-कोला एरिना में होगी। यह पहली बार होगा जब आईपीएल की नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई ने पिछले साल के आयोजन को इस्ताबुंल में आयोजित करने पर विचार किया था, लेकिन आखिरी में योजना वापस ले ली थी।

इस तारीख तक रिटेन कर पाएंगी टीमें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मे कहा कि रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की समय सीमा 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले 15 नवंबर तक डेडलाइन थी। सभी टीमों के पास कुल रकम 100 करोड़ होगी। जिसके अंतर्गत आगामी सीजन के लिए टीमें खिलाड़ियों को खरीद सकते है। अगले वर्ष IPL का मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।


कोका-कोला एरिना में होगी नीलामी

ऑक्शन स्थल के रूप में कोका-कोला एरिना का चयन काफी सोच समझकर किया गया है। यह दुबई का चर्चित स्थान है, जो संगीत कॉन्सर्ट और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए मशहूर है। आईपीएल से पहले ट्रेड विंडो खुली है, जिसका इस्तेमाल सभी फ्रेंचाइजी करना चाहेगी।

रोमारियो शेफर्ड मुंबई के लिए खेलेंगे आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड के साथ ट्रेड किया है। रोमारियो लखनऊ सुपरजायंट्स से निकलकर आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। यह सौदा उनके 50 लाख रुपये में हुआ है।