
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Lowest Final Score 2024: आईपीएल 2024 में छह बार 200 का स्कोर पार कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के आगे 113 रनों पर ढेर हो गई। यह आईपीएल के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 2017 में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली पारी में 129 रन बनाए थे।
मैच की बात करें तो हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। क्वालिफायर-1 की तरह KKR के गेंदबाजों ने SRH के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। कोलकाता ने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। मिशेल और हर्षित को 2-2 सफलता मिली। वैभव और चक्रवर्ती के खाते में 1-1 विकेट आया। हैदराबाद के लिए कप्तान कमिंस ने 24 और एडेन मार्करम ने 20 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 2 और ट्रेविस हेड 0 पर आउट हुए। सनराइजर्स का कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया।
113 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई, 2024
125/9 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता, 2013
128/6 राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2017
129/8 मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, हैदराबाद, 2017
96 बनाम मुंबई इंडियंस, 2019
113 बनाम मुंबई इंडियंस, 2015
113 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024
114 बनाम पंजाब किंग्स, 2020