स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह खबर उत्साहजनक नहीं है। IPL 2025 में धोनी के प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है। वह दो अहम मौकों पर मैच फिनिश करने में नाकाम रहे हैं।
विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने उनकी टीम में भूमिका पर सवाल उठाए हैं, जिससे "थाला" के करियर को लेकर बहस छिड़ गई है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर "एमएस धोनी रिटायरमेंट" ट्रेंड करने लगा। कुछ वायरल पोस्ट्स ने दावा किया कि धोनी ने तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर दी है।
हालांकि, बाद में यह साफ हुआ कि यह एक अप्रैल फूल्स डे का मजाक था। फिलहाल, धोनी IPL 2025 में सक्रिय खिलाड़ी बने हुए हैं।
MS Dhoni has announced his retirement from all formats of Cricket. Happy Retirement MS Dhoni #BajinderSingh #AprilFoolsDay #CSKvsRCB #Dhoni pic.twitter.com/HwjcragxnS
— Mahi (@mahi_tst) April 1, 2025
🚨🚨🚨 Ms Dhoni Announced his Retirement From Ipl
"End of an era! 🏏💔 MS Dhoni bids farewell to the IPL. Thank you, Captain Cool, for the unforgettable memories, leadership, and iconic finishes! 🦁💛 #MSDhoni #ThalaForever. #CSKvsRCB #IPLLegend #RCB pic.twitter.com/wbeaNa75mg
— Durgesh pandey (@blackowlofindia) April 1, 2025