• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni: एमएस धोनी कब लेंगे आईपीएल से संन्यास, सुरेश रैना ने किया खुलासा

MS Dhoni IPL Retirement: सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर खुलासा किया है। बताया कि माही एक साल ओर खेलेंगे।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 09 May 2023 08:56:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 May 2023 09:02:08 PM (IST)
MS Dhoni: एमएस धोनी कब लेंगे आईपीएल से संन्यास, सुरेश रैना ने किया खुलासा
MS Dhoni IPL Retirement: सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर खुलासा किया है। बताया कि माही एक साल ओर खेलेंगे।

MS Dhoni IPL Retirement: आईपीएल 2023 का सीजन खत्म होने वाला है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। अंक तालिका में गुजरात पहले और चेन्नई दूसरे स्थान पर है। इस बीच एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा हो रही है। आईपीएल में धोनी को फैंस का भारी सपोर्ट मिल रहा है। चर्चा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एमएस धोनी के संन्यास के बाद सीएसके का कप्तान कौन होगा। यह भी चेन्नई के फैंस की चिंता है। अब टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने धोनी के संन्यास पर खुलासा किया है।

एमएस धोनी ने रैना से क्या कहा

सुरेश रैना ने हाल ही में एमएस धोनी से मैदान पर मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर चलते नजर आए थे। इस घटना का जिक्र करते हुए रैना ने कहा कि धोनी ने उनसे रिटायरमेंट पर चर्चा की। एमएस धोन ने सुरेश से कहा कि मैं ट्रॉफी जीतूंगा और एक साल और खेलूंगा। यानी एमएस धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे। फैंस के लिए यह अच्छी खबर है।


सुरैश रैना जियोसिनेमा पर कहा

जियोसिनेमा पर सुरेश रैना ने कहा कि बहुत सारे खिलाड़ी धोनी से बहुत कुछ सीख रहे हैं। यह उनका निर्णय है कि वह कैसा महसूस करते हैं। उनका शरीर कैसा चल रहा है, उसके आधार पर वह भविष्य का फैसला करेंगे। रैना ने आगे कहा, मुझे लगता है कि एमएस धोनी को एक साल और खेलना चाहिए।

पुराने लय में एमएस धोनी

हाल ही में चेन्नई बनाम लखनऊ मैच के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने एमएस धोनी से पूछा था कि क्या यह उनका आखिरी सीजन है। धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है।' बता दें मौजूदा आईपीएल में धोनी अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब तक 8 छक्के जड़ चुके हैं।