• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL इतिहास का महारिकॉर्ड ध्वस्त, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई

IPL Highest Innings Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबस बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 277 रन...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 09:47:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 11:48:45 PM (IST)
IPL इतिहास का महारिकॉर्ड ध्वस्त, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई
IPL Highest Innings Score:ट्रेविस हेड।

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
  2. मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए 20 ओवरों में 277 रन
  3. मैथ्यू वेड, अभिषेक शर्मा, हेनरी क्लासेन और मार्करम की तूफानी पारी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Highest Innings Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबस बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। साथ ही आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2013 में बनाए गए 263 रन का रिकॉर्ड टूट गया। आरसीबी ने यह विशाल स्कोर पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खड़ा किया था। अब 11 साल बाद हैदराबाद ने शीर्ष में जगह बना ली है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनों की बरसात कर कई रिकॉर्ड्स बनाए। इसके पहले 10 ओवर में सर्वाधिक रन बने। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 148/2 था। आईपीएल में दूसरी बार सबसे तेज 200 रन बने है। SRH ने यह आंकड़ा 14.4 ओवर में छू लिया। आरसीबी ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 14.1 ओवर में ऐसा किया था।


IPL इतिहास के सर्वोच्च स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद- 277/3 बनाम मुंबई इंडियंस, 2024

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 263/5 बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013

लखनऊ सुपर जायंट्स- 257/5 बनाम पंजाब किंग्स, 2023

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 248/3 बनाम गुजरात लायंस, 2016

चेन्नई सुपर किंग्स- 246/5 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010

हैदराबाद टीम से लगे तीन अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 63 और ट्रेविस हेड ने 62 रन की पारी खेली। टीम की ओर से 18 छक्के और 19 चौके लगाए गए। अभिषेक ने 16 बॉल, हेड ने 18 और क्लासेन ने 23 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने 10 से कम की इकोनॉमी में गेंदबाजी की। बाकी गेंदबाजों ने जमकर रन कुटाए। सबसे महंगे क्वेना मफाका रहे। उन्होंने चार ओवर में 66 रन दिए।