
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024, Virat Kohli: आईपीएल 2024 का पहला शतक विराट कोहली ने जड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 गेंदों में 113 रन बनाए। यह आईपीएल करियर का उनका 8वां शतक है। विराट इस लीग में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट कोहली इस आईपीएल में पांच पारियों में 105 की औसत से 316 रन बना चुका हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 7,500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। उनके नाम 242 मैचों में 7,579 रन हो गए हैं। विराट आईपीएल में आठ शतक और 52 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन है। किंग कोहली इस लीग में 672 चौके और 246 छक्के लगा चुके हैं।
विराट कोहली- 8 शतक
क्रिस गेल- 6 शतक
जॉस बटलर- 5 शतक
केएल राहुल- 4 शतक
शेन वॉटसन- 4 शतक
डेविड वॉर्नर- 4 शतक
शुभमन गिल- 3 शतक
संजू सैमसन- 3 शतक
एबी डिविलियर्स- 3 शतक
बेन स्टोक्स- 2 शतक
क्रिस गेल- 22 शतक
बाबर आजम- 11 शतक
विराट कोहली- 9 शतक
माइकल क्लिंगर- 8 शतक
डेविड वॉर्नर- 8 शतक
एरोन फिंच- 8 शतक
विराट कोहली ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने 67 बॉल पर शतक पूरा किया। जो आईपीएल का संयुक्त रूप से सबसे धीमा शतक है। विराट के अलावा मनीष पांडे ने 2009 में इतनी ही गेंद में शतक जड़ा था।
विराट कोहली ने इस सत्र में पावरप्ले में 121 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे और ट्रेविस हेड व सुनिल नारायण तीसरे नंबर पर है। किंग कोहली ने 140.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। डेविड ने 161.53, हेड और नारायण ने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट ने रन बनाए हैं।