
मोखरा। ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के अनुभवों को सुनने के लिए आस-पास के गांवों से करीब 15 हजार लोग पहुंचे थे। साक्षी के सम्मान में करीब ढ़ाई घंटे का कार्यक्रम रखा गया था।
मगर, लोगों को उस वक्त निराश होना पड़ा, जब मंच पर एक के बाद एक नेता आते गए और साक्षी की तारीफ में कसीदे गढ़ते गए। साक्षी को अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया। साक्षी मंच पर धैर्यपूर्वक बैठी मुस्कुराती रहीं, हाथ मिलाती रहीं।
थोड़ी ही देर में आयोजन ने राजनीतिक रूप ले लिया और नेताओं ने अपने-अपने विभागों की तारीफ शुरू कर दी। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने अपने मंत्रालय की उपलब्िधयों के बारे में बताया और इसके बाद घोषणा की कि मोखरा में साक्षी के नाम पर एक महिला महाविद्यालय खोला जाएगा।
GST पास करने वाला पहला केंद्र शासित राज्य बना दिल्ली
इसे सुनकर मेहम से कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह दांगी मंच की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने माइक लेकर मंत्री की बात को काटते हुए कहा कि वहां पहले से ही महिला महाविद्यालय है, जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था। इसे सुनकर शर्मा ने कहा कि तब हम इसका नाम साक्षी महिला महाविद्यालय करवा देंगे।
इसके बाद इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने मंच पर आकर साक्षी के मेडल जीतने के पीछे थोड़ा अपना योगदान होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी मैं रियो गया। अपने हरियाणा के एथलीट्स की हौंसला अफजाई करने। हरियाणा के खिलाड़ियों से कहा कि अगर आप देश के लिए मेडल जीतोगे, तो ये चौटाला आपका ऐसा भव्य स्वागत करेगा कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी।
10 साल बाद मिला, किडनैप किया गया बच्चा
चौटाला ने कहा कि साक्षी बिटिया ने मेरी बात सुनी और देखिए आपके सामने मेडल है। यदि वह भविष्य में भी मेरी बात सुने तो अगले ओलिंपिक में गोल्ड पक्का है। रोहतक से सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं सांसद निधि से 25 लाख रुपए साक्षी के नाम से स्पोर्ट्स फैसिलिटी बनवाने के लिए देने की घोषणा करता हूं, जहां युवा खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि मंत्री जी भी राज्य में स्पोर्ट्स फैसिलिटीज को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस राजनैतिक नौटंकी में साक्षी को सुनने के लिए पहुंचे लोग निराश ही रह गए।