
अगरतला। शीर्ष जिमनास्ट दीपा कर्माकर परीक्षाओं का मुकाबला करने वाली मजबूत एथलीट हैं। रियो में जिमनास्टिक का कड़ा इम्तिहान देने के बाद अब वह शैक्षणिक क्षेत्र में अपना जौहर दिखाने की तैयारी में हैं।
दरअसल, दीपा त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहीं हैं। रियो ओलिंपिक से लौटने के बाद यूनिवर्सिटी में दीपा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। वहां उन्होंने मंगलवार को अपने पोस्ट ग्रेजुएशन की पहली परीक्षा दी।
ओलिंपिक विजेता साक्षी को सुनने पहुंचे लोग, नेताओं ने खराब किया मजा
उन्होंने पॉलिटिकल साइंस का पेपर बंगाली भाषा में दिया था। उन्होंने बताया कि ओलिंपिक के लिए तैयारी करने के साथ ही मैंने पढ़ाई पर भी बराबर ध्यान दिया। मुझे पूरा यकीन है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षा में मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी। ओलिंपिक के साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी मेरे लिए बराबर अहमियत रखती है।
त्रिपुरा की वामपंथी सरकार ने रियो में दीपा के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की थी। हालांकि, केंद्र सरकार के द्वारा संचालित होने वाली यूनिवर्सिटी में इस घोषणा का पालन नहीं किया गया। दीपा ने भी इसका सम्मान करते हुए परीक्षा दी।
हाथ जोड़ सड़क पर आखिर क्यों लेटी लड़कियां
वहीं, दूसरी वामपंथी सरकार की आलोचना भी हो रही है क्योंकि उसने अभी तक दीपा के लिए वित्तीय मदद की घोषणा नहीं की है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्िचम बंगाल और शीर्ष बिजनेस ब्रांड्स ने उनके लिए नगद पुरस्कारों की पेशकश की है। गौरतलब है कि दीपा ने पहली बार ओलिंपिक में त्रिपुरा का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व किया।