• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को अब तक 5 मेडल, नारी शक्ति ने भी बढ़ाया देश का मान

एशियन गेम्स के पहले दिन पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 24 Sep 2023 07:31:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Sep 2023 11:34:18 AM (IST)
एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को अब तक 5 मेडल, नारी शक्ति ने भी बढ़ाया देश का मान
रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे

हांगझू (चीन): एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) का पहला दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 5 मेडल जीत लिया हैं, जिनमें 3 सिल्वर मेडल हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर एक और मेडल पक्का कर दिया है। फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।

भारत ने दिन की अपनी पहली स्पर्धा में पदक जीता। रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया।

इसके बाद पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता। इस बीच, क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश महिला टीम को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।


naidunia_image

Asian Games 2023 Day 1 LIVE Updates

  • रजत पदक: निशानेबाजी - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (टीम) में भारत की रमिता, मेहुली घोष और चौकसी
  • रजत पदक: रोइंग - पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद
  • रजत पदक: रोइंग - पुरुष आठ
  • कांस्य पदक: रोइंग - पुरुषों की जोड़ी में भारत के बाबू लाल यादव और लेख राम
  • कांस्य पदक: निशानेबाजी - रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।
  • क्रिकेट: भारत (52/2) बांग्लादेश (51) को हराकर महिला फाइनल में पहुंचा

एशियन गेम्स में आज भारत का कार्यक्रम

  • क्रिकेट (महिला), भारत बनाम बांग्लादेश, सुबह 6.30 बजे
  • फुटबाल (पुरुष), भारत बनाम म्यांमार, शाम 5 बजे
  • फुटबाल (महिला), भारत बनाम थाइलैंड, दोपहर 1.30 बजे
  • निशानेबाजी (महिला), 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत एवं टीम), सुबह 6 बजे
  • वुशू : पहले दौर से फाइनल, सुबह 6.30 बजे से शाम 5 बजे तक
  • टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) : चौथा दौर और क्वार्टर फाइनल, सुबह 7.30 बजे से
  • टेनिस (पहला दौर) : सिगल्स, मिक्स्ड डबल्स, सुबह 7.30 बजे से
  • रग्बी (महिला) : भारत बनाम हांगकांग, सुबह 9.30 बजे
  • रग्बी (महिला) : भारत बनाम जापान, दोपहर 2.30 बजे
  • मुक्केबाजी (पहला दौर), सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक
  • तैराकी, श्रीहरि नटराज, शाम 5 बजे