नई दिल्ली। Asian Games Live Streaming: एशियाई खेल चीन के हांगझू में आयोजित किए जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट 23 सितंबर से शुरू होगा और 8 अक्टूबर को समाप्त होगा। इसके लाइव मैच खेल प्रेमी टीवी और मोबाइल एप पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट 39 गेम्स में मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस टूर्नामेंट का 19वां संस्करण 2022 में आयोजित होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे एक साल के लिए टाल दिया गया। एशियाई गेम्स में 40 खेलों की 481 स्पर्धाएं होंगी। जिनमें 46 देशों के एथलीट शामिल होंगे।
भारत की 655 सदस्यीट टीम में एथलेटिक्स के 68 सदस्य हैं। इनमें 33 महिलाएं और 35 पुरुष हैं। पहली बार इस टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। पुरुष टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और महिला टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। एशियाई गेम्स में पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए सभी खेलों का कोटा है। इनमें तीरंदाजी में छह, रोइंग में दस, बॉक्सिंग में 34, हॉकी में दो, सेलिंग में छह, टेनिस में दो और वाटर पोलो में दो है।
एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
एशियाई खेल हांगझू में हो रहे हैं।
एशियाई खेलों का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
आप एशियाई खेलों के सभी कार्यक्रम सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।