
खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पदक लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पत्र लिखकर पोस्ट किया है। वह पूर्व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण नाराज चल रहे थे।
बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के साथ रेसलर बनाम बृजभूषण सिंह का विवाद फिर से गर्माने लगा है। 21 दिसंबर को साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि किसी महिला को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था, जिससे किसी भी महिला का शोषण नहीं होता। इस दौरान साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
साक्षी मलिक के संन्यास के एक दिन बाद ही बजरंग पूनिया ने भी पद्मश्री अवार्ड लौटाने की घोषणा कर दी है। पूनिया ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेट है।
Wrestler Bajrang Punia tweets "I am returning my Padmashree award to the Prime Minister..." pic.twitter.com/9e0pne7p0x
— ANI (@ANI) December 22, 2023