कारपेंटर की बेटी का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: ग्वालियर अकादमी की काजल पुंडीर जूनियर नेशनल हॉकी में बनीं टॉप स्कोरर
Kajal Pundir Hockey Player: मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली काजल ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमित वाल्मीकि को टीवी पर खेलते देखकर हॉकी खेलने की प्रेरणा ली। पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल को अपना रोल मॉडल मानने वाली काजल 2022 में ग्वालियर स्थित राज्य महिला हॉकी अकादमी से जुड़ीं।
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 10:40:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 10:41:32 PM (IST)
ट्रॉफी के साथ काजल पुंडीर और उनके मैच का दृश्य। सौ. हॉकी अकादमीHighLights
- 8 गोल दागकर बनीं बेस्ट स्ट्राइकर
- टीवी पर सुमित को देख थामी स्टिक
- रानी रामपाल को मानती हैं आदर्श
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। घर में खेलों का कोई पुराना नाता नहीं, पिता पेशे से कारपेंटर हैं-लेकिन लगन और कड़ी मेहनत के दम पर प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर की 19 वर्षीय स्टार फॉरवर्ड काजल पुंडीर ने पुणे के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली गई 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (12-23 अगस्त) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 8 गोल दागे और प्रतियोगिता की 'सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर' का खिताब अपने नाम किया।
मैदान पर ऑलराउंड प्रदर्शन और ड्रैग-फ्लिक का जादू
टूर्नामेंट के दौरान काजल ने अपने विविधतापूर्ण खेल से विपक्षी टीमों के रक्षापंक्ति को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपने कुल 8 गोलों में 4 मैदानी गोल, 2 पेनल्टी कॉर्नर, 2 पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर अपनी ड्रैग-फ्लिक तकनीक और फिनिशिंग एबिलिटी का लोहा मनवाया।
टीवी पर सुमित को देख थामी स्टिक, रानी रामपाल हैं आदर्श
मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली काजल ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमित वाल्मीकि को टीवी पर खेलते देखकर हॉकी खेलने की प्रेरणा ली। पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल को अपना रोल मॉडल मानने वाली काजल 2022 में ग्वालियर स्थित राज्य महिला हॉकी अकादमी से जुड़ीं।
एक साधारण पृष्ठभूमि (पिता कारपेंटर, मां गृहणी, एक बड़ी बहन और छोटा भाई) से आने के बावजूद काजल का अगला लक्ष्य अपनी ड्रैग-फ्लिक को और धार देकर भारतीय सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है।