CWG 2022 Day 10 Updates: राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियां का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और टीम इंडिया मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गई। भारत ने अब तक कुल 49 मेडल हासिल किये हैं, जिनमें 17 गोल्ड, 13 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज शामिल हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में 28 जुलाई से शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से 322 सदस्यों का दल भेजा गया है। भारतीय टीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग में भारत ने तीन गोल्ड मेडल हासिल किये तो ट्रिपल जंप और जेवलिन थ्रो (महिला वर्ग) में पहली बार पदक जीते।
As Indian athletes show impeccably remarkable performance in #CommonwealthGames2022, India is among the top 5 countries at 4th position in the medal tally with a total of 48 medals so far including 17 gold, 12 silver and 19 bronze pic.twitter.com/QmHlfBbQIo
— ANI (@ANI) August 7, 2022
भारत का प्रदर्शन
इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इससे पहले मैनचेस्टर में साल 2002 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत पहली बार सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले टॉप-5 देशों में शामिल हुआ था। 2002 और 2006 में भारत चौथे नंबर पर रहा था। 2018 गोल्ड कोस्ट में भारत ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं नई दिल्ली में साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 101 पदक जीते थे। भारत पदक तालिका में पहली बार दूसरे स्थान पर रहा था और यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का पहला आयोजन कनाडा के हैमिल्टन में साल 1930 में हुआ था. तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से शुरू किया गया था। इस पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत (India) ने हिस्सा नहीं लिया था। भारत ने पहली बार साल 1934 में इन खेलों में भागीदारी की। तब से लेकर अब तक भारत हर बार खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा लेता आया है। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के अपने 88 साल के इतिहास में अब तक कुल 503 मेडल जीते हैं।