
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीतकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत के इस शानदार प्रदर्शन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का योगदान बेहद खास रहा। दोनों राज्यों के तीन होनहार एथलीट्स ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक (Silver Medal) हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
मध्य प्रदेश के दो युवा एथलीट्स ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया:
इस ऐतिहासिक सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। राज्य की खेल नीति के तहत दोनों एथलीट्स को 25-25 लाख रुपये की सम्मान निधि के साथ-साथ शासकीय सेवा प्रदान करने की घोषणा की गई है।
छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए नया इतिहास रचा। उन्होंने महिलाओं की 53 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में 111 किग्रा वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में रिकॉर्ड बनाया और रजत पदक अपने नाम किया।
इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स जैसे प्रमुख खेलों में कुल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक प्राप्त किए।
यह भी पढ़ें- इंदौर के पब-बार और होटलों को पुलिस का अल्टीमेटम, डीजे नाइट और लाइव शो पर रोक! करना होगा ये काम