• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

IND vs AUS 1st T20: 17 साल से ऑस्ट्रेलिया में रही भारत की हुकूमत, सूर्या की टीम चटाएगी कंगारुओं को धूल

एशिया कप विजेता भारत आज कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया से पहला टी20 मैच खेलेगा। सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श की कप्तानी में मुकाबला दोपहर 1:45 बजे से शुरू ह...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 12:49:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 12:49:43 PM (IST)
IND vs AUS 1st T20: 17 साल से ऑस्ट्रेलिया में रही भारत की हुकूमत, सूर्या की टीम चटाएगी कंगारुओं को धूल
IND vs AUS 1st T20 Live: भारत औप ऑस्ट्रेलिया की कैनबरा में भिड़ंत आज

HighLights

  1. भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पहला मैच आज कैनबरा में।
  2. सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श करेंगे टीमों की अगुवाई।
  3. मनुका ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती।

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम आज अपने नए मिशन की शुरुआत करने जा रही है। टीम इंडिया (India) का सामना ऑस्ट्रेलिया (Australia) से पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में होगा। मैच कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा।

एशिया कप जीत के बाद भारत का पहला टी20 मुकाबला

सितंबर में एशिया कप का ताज पहनने के बाद टीम इंडिया पहली बार टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श के पास है। भारतीय टीम वनडे सीरीज में मिली 1-2 की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।


कैनबरा का मौसम और पिच रिपोर्ट

कैनबरा के मनुका ओवल में मौसम ठंडा और बादलों से घिरा रहेगा। तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा और शाम को हल्की बारिश की संभावना है।

यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पहली पारी का औसतन स्कोर 150 रन है। टॉस जीतने वाली टीम बैटिंग चुन सकती है, क्योंकि आंकड़ों के अनुसार यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा बार जीत मिली है।

भारत की 17 साल से कायम बादशाहत

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में ऑस्ट्रेलिया में कोई टी20 सीरीज गंवाई थी। तब से लेकर अब तक भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई टी20 सीरीज नहीं हारी। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया चाहेगी कि वह इस 17 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखे।

वनडे हार का बदला लेने के मूड में टीम इंडिया

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। सिडनी वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार पारियां खेलकर जीत दिलाई थी। अब टीम इंडिया इस टी20 सीरीज में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहेगी।