ISSF World Championship: भारत के शूटर रुद्राक्ष पाटिल ने शुक्रवार को काहिरा में शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया। वह 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चैंपियन बने। वह शूटर अभिनव बिंद्रा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय निशानेबाज हैं।
इटली ने डानिलो डेनिस सोलाजो को हराया
रुद्राक्ष पाटिल ने इस जीत के साथ पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है। यह भारत का दूसरा ओलंपिक कोटा है। 18 वर्षीय रुद्राक्ष ने इटली के डानिलो डेनिस सोलाजो को 17-13 से हराया। एक समय वह फाइनल में पीछे चल रहे थे। फिर जबरदस्त वापसी की और मैच जीत लिया।
ओलंपिक के लिए 4 कोटा उपलब्ध
इस वर्ष वर्ल्ड चैंपियनशिप से ओलंपिक के लिए 4 कोटा उपलब्ध हैं। भारत ने बीते दिनों क्रोएशिया में शॉटगन विश्व चैंपियनशिप में पुरुष ट्रैप स्पर्धा में भौनीश मेंदीरत्ता के जरिए पहला कोटा हासिल किया है।
India’s Rudrankksh Patil becomes 10m rifle men world champion, bags quota with a gold medal for Paris Olympics 2024.
(Pic Source: Sports Authority of India) pic.twitter.com/bn5rQ4HDBA
— ANI (@ANI) October 14, 2022
रुद्राक्ष का पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप
रुद्राक्ष पाटिल ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया है। वह मुकाबले में एक समय 4-10 से पीछे थे। इटली के निशानेबाज ने बढ़त बनाए रखीस लेकिन रुद्राक्ष ने आखिरी में वापसी की और मेडल अपने नाम किया। बता दें बीजिंग ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने 2006 में क्रोएशिया में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।