• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

List of Medallists at Paralympics: पैरालिम्पिक्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जीते कुल 19 पदक, देखिए पूरी लिस्ट

List of Medallists at Paralympics: भारत ने एथलेटिक्स में 8, शूटिंग में 5, बैडमिंटन में 4 और तीरंदाजी, टेबल टेनिस में 1-1 पदक जीता। है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 05 Sep 2021 07:44:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Sep 2021 01:12:58 PM (IST)
List of Medallists at Paralympics: पैरालिम्पिक्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जीते कुल 19 पदक, देखिए पूरी लिस्ट

List of Medallists at Paralympics: टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन किया है। इन खेलों में भारत ने कुल 19 पदक जीते हैं। इनमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल शामिल हैं। कुल पदकों की यह संख्या पिछले पैरालिम्पिक्स से 15 अधिक है। पैरालिम्पिक्स में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस तरह भारत ने अपना सफर 25वें स्थान पर रहकर समाप्त किया। भारत 1968 से पैरालिम्पिक्स में हिस्सा ले रहा है और 2016 तक सिर्फ 12 पदक जीते थे। (नीचे देखिए सभी पदक विजेताओं की लिस्ट) कुल 207 पदक के साथ चीन शीर्ष पर है। चीन ने 96 गोल्ड, 60 सिल्वर और 51 ब्रांज जीते हैं। दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है जिसने कुल 124 पदक जीते हैं।

शनिवार और रविवार को बसरे पदक

रविवार की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ हुई और ताजा खबर यह है कि भारत के खाते में एक और गोल्ड आया है। बैडमिंटन पुरुष एकल SH6 में कृष्णा नगर ने काई मान चू को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। यह टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारत का कुल 19वां पदक रहा। इससे पहले बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 में नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। यह भारत का 18वां पदक था। फाइनल में फ्रांस के लुकास मजूर ने उन्हें हरा दिया।


इससे पहले शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा।शनिवार को खिलाड़ियों ने तालिका में छह और पदक जोड़े। इसमें दो स्वर्ण पदक शामिल रहे। प्रमोद भगत और मनीष नरवाल ने टोक्यो ओलंपिक्स के 11वें दिन ये स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही, सिंहराज ने रजत तो मनोज सरकार ने कांस्य जीता था।

Full list of India's medalists from Tokyo Paralympics

  1. अवनि लेखारा - गोल्ड - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1
  2. प्रमोद भगत - गोल्ड - पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन
  3. कृष्णा नगर - गोल्ड - पुरुष एकल SH6 बैडमिंटन
  4. सुमित अंतिल - गोल्ड - पुरुषों की भाला फेंक F64
  5. मनीष नरवाल - गोल्ड - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1
  6. भावनाबेन पटेल - रजत - महिला एकल कक्षा 4 टेबल टेनिस
  7. सिंहराज - रजत - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1
  8. योगेश कथुनिया - रजत - पुरुषों की डिस्कस F56
  9. निषाद कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T47
  10. मरियप्पन थंगावेलु - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T63
  11. प्रवीण कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T64
  12. देवेंद्र झाझरिया - रजत - पुरुषों की भाला F46
  13. सुहास यतिराज - रजत - पुरुष एकल बैडमिंटन SL4
  14. अवनि लेखारा - कांस्य - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 स्थिति SH1
  15. हरविंदर सिंह - कांस्य - पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी
  16. शरद कुमार- कांस्य - पुरुषों की ऊंची कूद T63
  17. सुंदर सिंह गुर्जर - कांस्य- पुरुषों की भाला फेंक F46
  18. मनोज सरकार - कांस्य - पुरुष एकल बैडमिंटन SL3
  19. सिंहराज - कांस्य - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

naidunia_image

नोएडा डीएम को मिली बधाइयां

डीएम सुहास एल यतिराज की इस उपलब्धि पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ट्वीट मे लिखा, सुहास यतिराज ने अपने असाधारण खेल की बदौलत हमारे पूरे देश को खुश कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। योगी ने कहा, मैं उन्हें तहे दिल से बधाई देता हूं। इससे पहले भी कई मौकों पर उन्होंने कई मेडल जीते थे। अपने प्रशासनिक कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ वह पैरालंपिक में भी सफल रहे हैं।

वीडियो राजस्थान: कृष्णा नगर के गुरु और परिजन ने टीवी पर देखा मैच

#WATCH Family, friends, coach of para-badminton player Krishna Nagar gathered at SMS Stadium in Jaipur break into celebration as he wins Gold medal in Badminton Men's Singles SH6 event at 2020 Tokyo Paralympic Games pic.twitter.com/bnmsPKQ7R5

— ANI (@ANI) September 5, 2021

वहीं सुहास की आईएएस पत्नी रितु ने भी बधाई दी और कहा कि यह उनके पति की कड़ी मेहनत का परिणाम है।गाजियाबाद की एडीएम रितु सुहास ने कहा, यह बहुत अच्छा खेला गया मैच था। मुझे उन पर बहुत गर्व है। पिछले छह साल की मेहनत की पराकाष्ठा है।

naidunia_image