• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

राष्ट्रीय तैराकी व गोताखोरी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की अनिका चौरसिया ने जीता कांस्य पदक

बालिकाओं के जी-2 प्लेटफार्म इवेंट में मध्य प्रदेश की अनिका आनंद चौरसिया ने 152.15 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 01:59:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 02:05:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राष्ट्रीय तैराकी व गोताखोरी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की अनिका चौरसिया ने जीता कांस्य पदक
शहर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर गोताखोरी स्पर्धा के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी।

HighLights

  1. आईडीए के स्विमिंग पूल पर आयोजित स्पर्धा के पहले दिन डाइविंग के मुकाबले हुए
  2. महाराष्ट्र की मानस्विनी सावंत ने स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने कुल 162.55 अंक हासिल किए
  3. महाराष्ट्र की ही कनक शंकु को रजत पदक प्राप्त हुआए उन्होंने 162.20 अंक प्राप्त किए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश की बेटी अनिका चौरसिया ने अपने जोरदार प्रदर्शन की मदद से राष्ट्रीय तैराकी व गोताखोरी चैंपियनशिप के पहले ही दिन टीम को पदकीय सफलता दिलाई। मध्य प्रदेश तैराकी संगठन के तत्वावधान में इंदौर जिला संघ द्वारा शहर में आयोजित 43वीं सब-जूनियर एवं 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप सोमवार से प्रारंभ हुई।

इंदौर विकास प्राधिकरण के स्विमिंग पूल पर आयोजित स्पर्धा के पहले दिन डाइविंग के मुकाबले हुए। बालिकाओं के जी-2 प्लेटफार्म इवेंट में मध्य प्रदेश की अनिका आनंद चौरसिया ने 152.15 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की मानस्विनी सावंत ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 162.55 अंक हासिल किए।


महाराष्ट्र की कनक को रजत पदक

महाराष्ट्र की ही कनक शंकु को रजत पदक प्राप्त हुआ। कनक ने 162.20 अंक प्राप्त किए। बालकों के जी-1 और 2 प्लेटफार्म सिंक्रोनाइज्ड डाइविंग स्पर्धा में सेना के सुप्रदीप साहा और रिसव दास की जोड़ी के स्वर्ण पदक जीता। इस जोड़ी ने कुल 222.81 अंक अर्जित किए। महाराष्ट्र के स्वराज लाड और संकेत लिगाड की जोड़ी ने कुल 178.02 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मणिपुर की जोड़ी ने हासिल किया।

मणिपुर के शैखोम कोरौंगनबा मंगांग और हिरोम सिंह की जोड़ी ने 157.83 अंकों के साथ तीसरी पायदान हासिल की। बालकों के जी-3 प्लेटफार्म इवेंट में महाराष्ट्र के संभव सुरेश चेरचर ने 233.80 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं महाराष्ट्र के ही शौर्य संदीप पाटिल ने 198.10 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। मणिपुर के चाकप्रम तोमथिन सिंह ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्पर्धा में 190.65 अंक हासिल किए।

बालकों की जी-2 तीन मीटर स्प्रिंग बोर्ड स्पर्धा में मणिपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मणिपुर के अरुबाम बेन्हार ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुल 358.55 अंकों के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। मणिपुर के ही हिरोम सिंह ने रजत पदक जीता। उन्होंने कुल 304.75 अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी ने किया कमाल! 11 घंटे में समुद्र की लहरों को चीरते श्रीलंका से पहुंचे भारत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।