• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

उज्जैन में हुई संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मंदसौर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बना विजेता

उज्जैन में हुई संभाग स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंदसौर की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मंदसौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए पूरे प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

By Alok SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 06:05:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 06:05:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में हुई संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मंदसौर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बना विजेता
उज्‍जैन में जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में विजेता रही मंदसौर की बालिका टीम। (सौजन्‍य आयोजक)

HighLights

  1. मंदसौर के खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा
  2. सेमीफाइनल में मंदसौर ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में शाजापुर को पराजित किया
  3. फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में मंदसौर ने उज्जैन को 4-0 से शिकस्त दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। उज्जैन में हुई संभाग स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंदसौर की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

मंदसौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए पूरे प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में उज्जैन संभाग के 7 जिलों तथा बालिका वर्ग में 6 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।

सेमीफाइनल मुकाबले में मंदसौर ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में शाजापुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में मंदसौर ने उज्जैन को 4-0 से शिकस्त दी। जबकि बालिका वर्ग में मंदसौर ने नीमच को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।


मंदसौर के लिए यह प्रतियोगिता इसलिए भी खास रही क्योंकि उज्जैन में मुकाबले चर्ट ग्राउंड पर आयोजित किए गए थे। अलग प्रकार के मैदान पर खेलने की चुनौती के बावजूद मंदसौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में जीत हासिल की। बालक वर्ग में मंदसौर के लक्ष्य सकवाया ने चारों गोल किए।

बालिका वर्ग में सराहना राठौर, काव्या काला एवं मधु चावड़ा ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई। टीम के साथ जनरल मैनेजर कीर्तिराजसिंह, कोच रवि कोपरगांवकर, वैभव चौरसिया, भरतसिंह, ओमप्रकाश गुर्जर, मीत चौहान, किरण कुमावत एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार परमार भी उपस्थित रहे।

ताइक्वांडो में 9 स्वर्ण 6 रजत जीते

मंदसौर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मुरैना जिले में हुई। इसमें मंदसौर जिले के 15 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन समूह में 9 स्व्र्ण व 6 रजत पदक जीते। जिला स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन मंदसौर सचिव गगन कुरील ने बताया कि स्वतर्ण पदक जीतने वालों में शताक्षी ग्वाला, प्रशस्ति सिंह, मुनमुन चंद्रावत, रिद्धिमा कुंवर, तृषा कालरा, जागृति माली, युवी कोठारी, निशि पालीवाल, यशवंत कलमोदिया शामिल है। वहीं रजत पदक विनय गंधर्व, राजवीरसिंह, लक्ष्यराजसिंह, वेदांश पाटीदार, नैतिकराज सिंह, हिमांशी दुबे ने जीते।

यह भी पढ़ें- Gold Medal Facts: क्या गोल्ड मेडल सच में सोने का होता है? सच्चाई जानकर आप भी चौंक जाएंगे... 99% लोग नहीं जानते होगें सही जवाब

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।