ग्वालियर में MPPL लेग-3 का शानदार आगाज, जीवाजी क्लब में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में 12 से 60 वर्ष तक की आयु के 80 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 09:08:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 09:09:06 PM (IST)
MPPL लेग-3 में भाग लेते खिलाड़ी और अंडर-12 के विजेता ईशान।HighLights
- जीवाजी क्लब में प्रतियोगिता आयोजित
- विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित
- कई लोगों ने मुकाबलें देखें
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। पिकलबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से MPPL (मध्य प्रदेश पिकलबॉल लीग) के लेग-3 का शुभारंभ ग्वालियर के जीवाजी क्लब में हुआ।
प्रतियोगिता में 12 से 60 वर्ष तक की आयु के 80 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के अन्य फाइनल मुकाबले रविवार की शाम को खेले जाएंगे।
इस अवसर पर जीवाजी क्लब ट्रेजरार संजय नीखरा स्पोर्ट सेकेट्री रमन झाम, पिकल बाल कोर्ट इंचार्ज गगन भल्ला, एमपीपीएल के सीईओ सूर्यांश यादव और मैनेजिंग डायरेक्टर मुक्ता सिंह भी उपस्थित रहीं।
पहले दिन के परिणाम
- अंडर-16 बॉयज... विजेता: प्रिंस भार्गव, उपविजेता: जतिन कुमार सैलार
- अंडर-12 बॉयज... विजेता: ईशान, उपविजेता: नीव, तृतीय स्थान: जलज
- ओपन मिक्स्ड डबल्स... विजेता: कनिष्क अरोड़ा एवं छवि सिंह, उपविजेता: प्रतीक मिश्रा एवं प्रियांका संजया, तृतीय स्थान: अर्जुन मंडेलिया एवं पूर्वी तिवारी