• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न के लिए किसी का नाम नहीं

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 03:36:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 04:04:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न के लिए किसी का नाम नहीं

HighLights

  1. चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने नामों पर मुहर लगाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। हर साल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

हालांकि अभी तक सरकार की ओर से खेल रत्न के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों (कोच) और संस्थाओं के नामों पर मुहर लगाई है।


खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2025

'खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन की भावना के लिए दिया जाता है।

क्रम संख्या

खिलाड़ी का नाम

खेल

1.

श्री तेजस्विन शंकर

एथलेटिक्स

2.

श्री मुहम्मद अजमल वी

एथलेटिक्स

3.

सुश्री प्रियंका गोस्वामी

एथलेटिक्स

4.

सुश्री त्रिशा जॉली

बैडमिंटन

5.

सुश्री पुल्लेला गायत्री गोपीचंद

बैडमिंटन

6.

श्री नरेन्द्र

मुक्‍केबाज़ी

7.

श्री विदित संतोष गुजराती

शतरंज

8.

सुश्री दिव्या जितेंद्र देशमुख

शतरंज

9.

श्री धनुष श्रीकांत

बधिर निशानेबाजी

10.

सुश्री लालरेमसियामी

हॉकी

11.

श्री राजकुमार पाल

हॉकी

12.

श्री सुरजीत

कबड्डी

13.

सुश्री पूजा

कबड्डी

14.

श्री रुद्रांश खंडेलवाल

पारा-शूटिंग

15.

सुश्री एकता भायन

पारा-एथलेटिक्स

16.

श्री अरविंद सिंह

नौकायन

17.

श्री अखिल श्योरान

निशानेबाजी

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025

'अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)' उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से सेवानिवृत्ति के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं।

क्रम संख्या

खिलाड़ी का नाम

खेल

1.

श्री आई अरुमइनायागम

फुटबॉल

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025

'खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार' प्रशिक्षकों को लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।

क्रम संख्या

प्रशिक्षक का नाम

खेल

1.

श्री परवीर सिंह

एथलेटिक्स

2.

श्री छोटे लाल यादव

मुक्केबाजी

3.

सुश्री नेहा नंदकुमार चव्हाण

निशानेबाजी

लाइफटाइम श्रेणी:

क्रम संख्या

प्रशिक्षक का नाम

खेल

1.

श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव

मुक्केबाजी

2.

श्री वीरेन्दर कुमार

कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025

'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' कॉर्पोरेट इकाई (सार्वजनिक/निजी), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में स्पष्ट भूमिका निभाई है।

क्रम संख्या

संगठन का नाम

1.

आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे

उपरोक्त पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं को समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।

इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे जिन पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक शामिल थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।