• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neeraj Chopra at Paris Olympics: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड

Neeraj Chopra Javelin Final Olympics 2024: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया। स्टेड डी फ्रांस में खेल...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 08 Aug 2024 04:32:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Aug 2024 06:00:00 AM (IST)
Neeraj Chopra at Paris Olympics: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड
नीरज चोपड़ा। फोटो- टीम इंडिया/एक्स हैंडल

HighLights

  1. नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास लगातार ओलंपिक पदक जीता।
  2. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
  3. पाक के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले पहले एथलिट बने।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Neeraj Chopra Javelin Final Olympics 2024: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता है। उन्होंने दूसरे प्रयास में सीजन का बेस्ट 89.45 स्कोर किया।पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंका और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया है। नदीम ने छह में से दो थ्रो 90 मीटर से ज्यादा फेंके।

नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड के बाद एक और पदक जीता। नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।


नीरज चोपड़ा ऐसा करने वाले पहले भारतीय

पदक के साथ नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो लगातार दो ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले व्यक्तिगत इवेंट में अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 में शूटिंग में गोल्ड जीता था, लेकिन बाद में कोई पदक जीत नहीं पाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई।

naidunia_image

फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

  • पहला प्रयास- फाउल
  • दूसरा प्रयास- 89.45 मीटर
  • तीसरा प्रयास- फाउल
  • चौथा प्रयास- फाउल
  • पांचवां प्रयास- फाउल
  • छठा प्रयास- फाउल

पांच थ्रो के बाद शीर्ष 8 खिलाड़ियों का प्रदर्शन

  • अरशद नदीम- 92.97 मीटर
  • नीरज चोपड़ा- 89.45 मीटर
  • एंडरसन पीटर्स- 88.54 मीटर
  • जैकब वाडलेच- 88.50 मीटर
  • जूलियस येगो- 87.72 मीटर
  • जूलियन वेबर- 87.40 मीटर
  • केशोर्न वाल्कॉट- 86.16 मीटर
  • लस्सी एतेलाटालो- 84.58 मीटर

वाडलेच ने फेंक पहला थ्रो

जैकब वाडलेच ने पहला थ्रो किया जो 84.70 मीटर का रहा। फिर एंडरसन पीटर्स ने 80.15 मीटर का थ्रो फेंका। केशोर्न वॉल्काट का पहला थ्रो 86.16 मीटर रहा। पाकिस्तान के अरशद नदीम और जर्मनी ने जूलियन वेबर ने पहले थ्रो में फाउल किया।

नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ी फाइनल में

  • नीरज चोपड़ा, भारत
  • एंडरसन पीटर्स, ग्रेनाडा
  • जूलियर वेबर, जर्मनी
  • अरशद नदीम, पाकिस्तान
  • जूलियस येगो, केन्या
  • लुईज मौरिसियो डा सिल्वा, ब्राजील
  • जैकब वाडलेच, चेक रिपब्लिक
  • टोनी केरानेन, फिनलैंड
  • एंड्रियन मर्डारे, मोल्डोवा
  • ओलिवर हेलैंडर, फिनलैंड
  • केशोर्न वाल्कॉट, त्रिनिदाद एंड टोबैगो
  • लस्सी एतेलाटालो, फिनलैंड