• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा का अचूक निशाना, पेरिस ओलंपिक में किया क्वालिफाई, वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में भी एंट्री

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाया है। नीरज ने पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 03:13:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 03:30:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा का अचूक निशाना, पेरिस ओलंपिक में किया क्वालिफाई, वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में भी एंट्री
नीरज चोपड़ा

HighLights

  1. अब स्वर्ण पर होंगी नीरज चोपड़ा की नजरें।
  2. पहले ही प्रयास में नीरज चोपड़ा ने पार किया क्वालीफिकेशन मार्क।
  3. पिछली बार नीरज चोपड़ा ने जीता था रजत पदक।

बुडापेस्ट। Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने स्वीडन के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। नीरज ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने पहले प्रयास में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच 27 अगस्त को होगा। इस सीजन में नीरज चोपड़ा का बेस्ट प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना भी है।

पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

इससे पहले इस सीजन में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.67 मीटर था। इस चैंपियनशिप में दुनिया के 37 खिलाड़ी भाग रहे हैं। इसके साथ ही नीरज पेरिस ओलंपिक में खेलने के लिए क्वालिफाई हो गए। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा।


83 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क था

नीरज चोपड़ा को ग्रुप-ए में रखा गया है। जिसमें एंडरसन पीटर्स और जूलियन पीटर्स शामिल हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम और जैकव वाडलेच को ग्रुप-बी में रखा गया है। फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग मार्क 83 मीटर था, जो नीरज के लिए काफी आसान था।

अभिनव बिंद्रा की बराबरी करने का मौका

अगर नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतते हैं। तो वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। अभिनव ने 2006 में जगरेब में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शीर्ष पोडियम फिनिश हासिल किया था। वहीं, 2008 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।