• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओलिंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने जीता दोहा डायमंड लीग का खिताब, 88.67 मीटर भाला फेंका

25 वर्षीय नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का थ्रो किया जो अंत में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 05 May 2023 11:41:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 May 2023 01:05:39 AM (IST)
ओलिंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने जीता दोहा डायमंड लीग का खिताब, 88.67 मीटर भाला फेंका

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आज एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। वे 88.67 मीटर के थ्रो के साथ दोहा में डायमंड लीग 2023 में पहले स्थान पर रहे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को दोहा में डायमंड लीग 2023 में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए बधाई दी 25 वर्षीय नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का थ्रो किया जो अंत में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। नीरज के करियर का यह चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। नीरज ने दूसरे प्रयास में 86.04 मीटर का थ्रो किया, जबकि तीसरे प्रयास में 85.47 मीटर, पांचवें में 84.37 मीटर और छठे प्रयास में 86.52 मीटर का थ्रो किया, जबकि चौथे प्रयास में वह फाउल कर बैठे। नीरज अपने करियर में दूसरी बार कतर क्लब पर उतरे थे। इससे पहले वह 2018 में यहां खेले उतरे थे, लेकिन चौथे स्थान पर रहे थे। पिछले साल उन्होंने फिटनेस सही नहीं रहने के कारण इसमें हिस्सा नहीं लिया था। नीरज इस प्रतिष्ठित लीग में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 सत्र में लुसाने और ज्यूरिख चरण में स्वर्ण जीता था, जबकि स्टाकहोम में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

वडलेजक को पीछे छोड़ा

टोक्यो ओलिपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वडलेजक दूसरे दौर के प्रयास में नीरज के काफी करीब पहुंच गए थे और उन्होंने 88.63 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन वह चार सेंटीमीटर के अंतर से नीरज को पछाड़ने से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पिछले साल 93.07 मीटर के थ्रो के साथ दोहा में जीत दर्ज की थी।


India's javelin ace Neeraj Chopra finishes 1st in Diamond League 2023 in Doha with a throw of 88.67 metres

(File Pic) pic.twitter.com/ZjhUJAKWH9

— ANI (@ANI) May 5, 2023

Union Sports Minister Anurag Thakur congratulates Neeraj Chopra for bagging gold medal at Diamond League 2023 in Doha pic.twitter.com/weMoRasho4

— ANI (@ANI) May 5, 2023