• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

माता-पिता ने कहा था- उस दिन का इंतजार है जब पीएम मोदीजी के साथ तेरी तस्वीर दीवार पर लगाएंगे

हाल ही में एशियन गेम्स में साफ्ट टेनिस मुकाबलों में कांस्य पदक जीतने वाले देवास के जय मीणा और कोच सुदेश सांगते से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:20:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:55:33 AM (IST)
माता-पिता ने कहा था- उस दिन का इंतजार है जब पीएम मोदीजी के साथ तेरी तस्वीर दीवार पर लगाएंगे
खिलाड़ी जय मीणा ने पीएम मोदी को भेंट किया रैकेट तो पीएम ने थपथपाई पीठ। -सौजन्य

HighLights

  1. एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले जय मीणा से पीएम मोदी ने की मुलाकात
  2. जय बोले- पदक देश को समर्पित, मोदीजी से मिलना जीवन का अनमोल क्षण
  3. कोच व खिलाड़ी ने भेंट किया रैकेट व बॉल

चंद्रप्रकाश शर्मा, नईदुनिया, देवास : हाल ही में एशियन गेम्स में साफ्ट टेनिस मुकाबलों में कांस्य पदक जीतने वाले देवास के जय मीणा और कोच सुदेश सांगते से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात की। खिलाड़ी व कोच को बधाई दी और स्वागत किया।

इस दौरान जय और सांगते ने अपने हाथों से पीएम मोदी को रैकेट, सॉफ्ट टेनिस बाल और पंप भेंट किया। अपने उद्बोधन में पीएम ने कहा कि सॉफ्ट टेनिस के इतिहास में पहली बार एशियन गेम्स में कांस्य पदक मिला है, जो बड़ी उपलब्धि है। पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी पीएम ने स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी।


मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी जय मीणा ने कहा कि मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मोदीजी ने उत्साहवर्धन किया और आने वाले समय सहयोग देने की बात भी कही। सबसे अच्छा यह लगा कि कामनवेल्थ और ओलिंपिक गेम्स को लेकर उनका विजन है, जिसके लिए वे संकल्पित हैं। वे खिलाड़ियों के बीच जाकर उनसे बात करते हैं। उनकी भावनाओं को समझते हैं और उन्हें बहुत समय देते हैं।

मेरे लिए उनका आशीर्वाद लेना अनमोल क्षण है। मुझे जो पदक मिला है वह मेरे कोच, मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का फल है और इसे मैं देश को समर्पित करता हूं। मोदीजी से मुलाकात के बारे में सोचने के सवाल पर जय ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी मिल सकूंगा, लेकिन मेरे माता-पिता और कोच हमेशा कहते थे कि एक दिन तू जरूर मिलेगा।

मोदीजी की बातों में भविष्य के भारत का संकल्प दिखता है

माता-पिता ने तो यहां तक कहा था कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे जब मोदीजी के साथ तेरी तस्वीर दीवार पर लगाएंगे। जय का कहना है कि मोदीजी की बातों में भविष्य के भारत का संकल्प दिखता है। अपने भाषण में भी उन्होंने यही कहा। वे सुप्रीम लीडर हैं जो खिलाड़ियों के बीच जाकर पूछते हैं कि और क्या बेहतर हो सकता है। वे देश को, एथलीट को आगे ले जाने की सोच रखते हैं।

कोच सुदेश सांगते ने कहा कि जय की उपलब्धि से देवास ही नहीं पूरा देश गौरवान्वित है। जय के साथ ही एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान कर पीएम ने उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें- देवास की बेटी का बड़ा कमाल... 16 साल की माही वर्मा एशियन गेम्स में बनीं भारत की सबसे युवा महिला पैडलर