• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vinesh Phogat Disqualified LIVE: अयोग्य घोषित होने के बाद बिगड़ी विनेश फोगाट की तबीयत, अस्पताल में भर्ती... लोकसभा में भी हंगामा

सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वे 50 किलो भार ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 07 Aug 2024 12:11:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Aug 2024 03:04:48 PM (IST)
Vinesh Phogat Disqualified LIVE: अयोग्य घोषित होने के बाद बिगड़ी विनेश फोगाट की तबीयत, अस्पताल में भर्ती... लोकसभा में भी हंगामा
विनेश फोगाट की यह तस्वीर कल के मुकाबले के बाद की हैं। कहा जा रहा है कि फोगाट और उनकी टीम को ओवरवेट होने की जानकारी पहले से थी।

HighLights

  1. 50 किलो से ज्यादा निकला विनेश फोगाट का वजन
  2. ओलंपिक एसोसिएशन ने कर दिया अयोग्य घोषित
  3. ओलंपिक संघ की कोशिशें हुईं बेकार, जताया खेद

एजेंसी, नई दिल्‍ली (Vinesh Phogat Disqualified)। पेरिस ओलंपिक में आज होने वाले रेसलिंग के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। ओवरवेट होने के कारण उन्‍हें ओलंपिक से अयोग्‍य घोषित कर दिया गया है। विनेश फोगाट 50 किलो भार वर्ग मुकाबले में उतरी थीं। इसमें उन्‍होंने लगातार मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। आज रात 12.30 बजे वे गोल्‍ड मेडल मुकाबले के लिए उतरने वाली थीं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया कि भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन होने के कारण महिला रेसलिंग के किलो भार वर्ग के मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया। रात भर टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक पाया गया।


naidunia_image

Indian Wrestler Vinesh Phogat disqualified from the Women’s Wrestling 50kg for being overweight.

It is with regret that the Indian contingent shares news of the disqualification of Vinesh Phogat from the Women’s Wrestling 50kg class. Despite the best efforts by the team through… pic.twitter.com/xYrhzA1A2U

— ANI (@ANI) August 7, 2024

विनेश की तबीयत खराब

इधर, ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की तबीयत खराब हो गई। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

विजेंदर ने जताई साजिश की आशंका

इस मामले में भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने साजिश का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में खिलाड़ी को वजन कम करने के लिए एक-दो घंटे का समय दिया जाता है। रनिंग साइकिलिंग से वजन कम किया जा सकता था, एथलीट रात भर में 5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ये भारत को गोल्ड रोकने का षड्यंत्र है।

मंगलवार को जीता था सेमीफाइनल

विनेश फोगाट ने मंगलवार को क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन के खिलाफ मुकाबला खेला था। इसमें उन्होंने गुजमैन 5-0 से हराया था। आज उनका मुकाबला अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से होना था, लेकिन अब वह इस मुकाबले में नहीं खेल सकेंगी।

शानदार रहा है प्रदर्शन

इस ओलंपिक में विनेश का प्रदर्शन शानदार रहा है। विनेश फोगाट ने पहले राउंड में जापान की यूई सुसाकी को हराया था। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच और सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन को शिकस्‍त दी थी। ऐसे में वे गोल्‍ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं।